{"_id":"60d5a5d9d9454c037d1a471a","slug":"14-people-injured-after-road-accident-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: बरातियों से भरी बोलेरो की पिकअप और ट्रक से हुई टक्कर, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: बरातियों से भरी बोलेरो की पिकअप और ट्रक से हुई टक्कर, 14 घायल
Fri, 25 Jun 2021 03:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:17 PM IST
सार
बाजारडीह से सिद्धार्थनगर गई थी बरात, वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर परसामहंथ के समीप गुरुवार की रात करीब 11 बजे बरातियों से भरी बोलेरो, पिकअप व ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो व पिकअप टकराने के बाद पलट गई। सड़क हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजाडीह से बरात गुरुवार की शाम को सिद्धार्थनगर के लिए गई। बरात में शामिल होने के बाद बराती घर के लिए बोलेरो में सवार होकर निकले। गांव से कुछ दूर पहले ही परसामहंथ के समीप बरातियों से भरी बोलेरो की पिकअप व ट्रक मे भिड़ंत हो गई। जिसमें आकाश (20) निवासी सहजनवां , गुडडू सिंह (42) निवासी बाजारडीह फरेंदा, अरविंद गुप्ता (25) निवासी पिपराबारी फरेंदा, मोतीलाल (60) परसाबेनी फरेंदा, रामकरन (27) सहजनवां, ऋषिकेश सिंह (32) निवासी बाजारडीह फरेंदा, अमरनाथ (18) सहजनवां, अभय कुमार (20) सहजनवां, मुद्रिका गुप्ता (46) निवासी गुजरपुरवां भैया फरेंदा, रामकिशुन गुप्ता (42) निवासी बारातगाड़ा फरेंदा व अरविंद (40) निवासी पिपराबारी सहित तीन समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद बोलेरो व पिकअप पलट गई और चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे बरातियों को बाहर निकाली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया। वहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की पुष्टि की।