{"_id":"5fabe8d40b12130223079dd1","slug":"13-infected-and-14-beat-corona-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 13 संक्रमित, 14 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 13 संक्रमित, 14 ने दी कोरोना को मात
Wed, 11 Nov 2020 07:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में बुधवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पहले से संक्रमित 14 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना के 5588 केस मिल चुके हैं। इनमें 5391 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 108 लोग सक्रिय हैं। जबकि 89 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बुधवार को 2561 लोगों की जांच की गई। इनमें 13 लोग पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 204018 लोगों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
सैंपलिंग बढ़ाने व आमजन को जागरूक करने की दिशा में विशेष कदम उठाया जा रहा है। रैपिड रिस्पांस टीम व अन्य जिम्मेदारों को भी इस दिशा में सार्थक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अग्निशमन कर्मियों ने पटाखा व्यापारियों को किया जागरुक
दीपावली पर्व के मद्देनजर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बुधवार को कार्यालय परिसर में एकत्र हुए पटाखा व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने दीपावली पर्व को सतर्कता के साथ मनाने तथा आग लगने की दशा में अग्निशमन केंद्र को अवगत कराने की सलाह दी।
अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह ने बताया कि पटाखे आदि की दुकानों पर मोमबत्ती आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। दुकानों के मध्य कम से कम तीन मीटर की दूरी रखनी होगी। दुकान के पास बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र को अवश्य रखा जाए।
दुकानों के आसपास आतिशबाजी का प्रदर्शन न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कहीं पर कोई अप्रिय स्थिति नजर आए तो विभाग को तत्काल सूचित करें। इस दौरान ओमप्रकाश, अमित राय, हीरामणि, दुर्गेश, चंद्रभान तथा पटाखा व्यापारी मौजूद रहे।