{"_id":"6a5fd8d64198aba2c80e25b9","slug":"12000-kg-of-guntur-coriander-was-being-transported-from-madhya-pradesh-to-lucknow-there-were-plans-to-offload-and-sell-it-en-route-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1393603-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 21 लाख की धनिया की खेप 10 लाख में बेचने की कोशिश, चालक समेत चार पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 21 लाख की धनिया की खेप 10 लाख में बेचने की कोशिश, चालक समेत चार पकड़े गए
विज्ञापन
गोरखपुर। मध्य प्रदेश से लखनऊ भेजी गई करीब 21 लाख रुपये कीमत की 12 हजार किलो गुंटूर धनिया की खेप को रास्ते में बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर की मदद से ट्रक चालक माल को 10 लाख रुपये में बेचने का सौदा कर रहा था। साहबगंज के एक व्यापारी ने पुलिस व जीएसटी अधिकारियों को सूचना देकर चालक समेत चार लोगों को पकड़वा दिया।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले साहबगंज के एक मसाला व्यापारी के पास एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को बस्ती का किराना कारोबारी बताते हुए कहा कि उसके पास 12 हजार किलो गुंटूर धनिया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 21 लाख रुपये है। उसने जरूरत बताकर पूरी खेप महज 10 लाख रुपये में बेचने की पेशकश की। कम कीमत में इतना अधिक माल बेचने की बात सुनकर व्यापारी को संदेह हुआ। उसने सौदा करने के बहाने आरोपियों को गोरखपुर बुला लिया और ट्रक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
व्यापारी ने ट्रक नंबर जीएसटी विभाग के अधिकारियों को भेजकर माल की स्थिति की जांच कराई। जांच में पता चला कि धनिया की यह खेप मध्य प्रदेश के गुना से लोड कर लखनऊ भेजी गई थी। रास्ते में ही उसे बेचने की कोशिश की जा रही थी। व्यापारी ने माल के वास्तविक मालिक से भी संपर्क किया तो उन्होंने खेप के लखनऊ पहुंचने की पुष्टि की। मामले की पुष्टि होने के बाद व्यापारी ने अपने कर्मचारियों की मदद से ट्रक चालक समेत चार लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की भूमिका की भी जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रांसपोर्टर की मदद से चालक ने खेप को रास्ते में बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस अब पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। माल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।