{"_id":"6aae6b5bbbdc10a5600d4c9c","slug":"113-obscene-videos-of-children-found-on-jordan-damaged-phone-80-of-phone-data-recovered-at-the-forensic-lab-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जार्डन के टूटे फोन में मिले बच्चों के 113 गंदे वीडियो, फॉरेंसिक लैब में फोन का 80 फीसदी डाटा किया रिकवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जार्डन के टूटे फोन में मिले बच्चों के 113 गंदे वीडियो, फॉरेंसिक लैब में फोन का 80 फीसदी डाटा किया रिकवर
Sat, 19 Sep 2026 04:44 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:44 PM IST
सार
दिल्ली एयरपोर्ट से फरार होकर आठ माह से अधिक समय तक सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बाहर रहे ब्रिटिश नागरिक जार्डन ब्राउन के टूटे मोबाइल फोन में 113 चाइल्ड गंदे वीडियो मिले हैं। यह सभी वीडियो मोबाइल कैमरे के फाइल में मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एआई
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर थाईलैंड पुलिस की गिरफ्त से भागने के बाद करीब नौ महीने तक देश के अलग-अलग शहरों में छिपते रहे ब्रिटिश नागरिक जार्डन ब्राउन के मोबाइल फोन में 113 गंदे वीडियो मिले हैं। सोनौली बॉर्डर पर पकड़े जाने के दौरान उसने अपने दोनों फोन तोड़ दिए थे।
फॉरेंसिक टीम ने इसमें टीसीएल के फोन का 80 फीसदी डाटा रिकवर कर लिया है जिसमें गंदे वीडियो समेत कई अन्य सुराग मिले हैं। इसके साथ ही जांच का दायरा बढ़ गया है। बच्चों के गंदे वीडियो जार्डन के मोबाइल में कैमरे के फोल्डर में मिले हैं।
इससे माना जा रहा है कि सभी 113 वीडियो उसी के मोबाइल से बनाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक वीडियो करीब तीन से पांच मिनट अवधि के हैं। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट और चार्जशीट में ये तथ्य शामिल किए हैं। अब फॉरेंसिक टीम यह जांच कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाए गए।

इनमें जार्डन की क्या भूमिका है और क्या इन्हें किसी ऑनलाइन नेटवर्क पर साझा किया गया या बेचा गया था। जांच में मोबाइल से ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े कुछ लिंक और सॉफ्टवेयर संबंधी जानकारी मिलने की बात भी सामने आई है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जार्डन किन ऑनलाइन नेटवर्क या वेबसाइट से जुड़ा था।
वीडियो फाइलों के मेटा डाटा, डिवाइस रिकॉर्ड और उपलब्ध ऑनलाइन गतिविधियों का मिलान किया जा रहा है। मोबाइल से वीडियो मिलने के बाद जांच का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू जार्डन के पास से बरामद 31,460 रुपये हैं। सोनौली में गिरफ्तारी के समय उसके पास नकदी के अलावा एयरटेल का सिम कार्ड भी मिला था। अहम सवाल यह भी है कि करीब नौ माह तक अलग-अलग शहरों में रहने के दौरान जार्डन के खर्च का इंतजाम कैसे होता रहा।
पटियाला कोर्ट ने भेजा है तिहाड़ जेल
29 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से भागे जार्डन की तलाश दिल्ली पुलिस, आईबी, सीआईएसएफ समेत कई एजेंसियां कर रही थीं। देश के अलग-अलग शहरों से होते हुए जून 2026 में वह सोनौली बाडॅर पर पहुंचा था जहां पकड़ा गया। सोनौली पुलिस की ओर से जांच रिपोर्ट और चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद सुनवाई के लिए दो तारीखें पड़ चुकी हैं। एक तारीख पर मजिस्ट्रेट उपलब्ध नहीं थे जबकि दूसरी तारीख पर जार्डन को पेशी के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इस वजह से दोनों तारीखों पर बहस नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 28 सितंबर को होनी है। फिलहाल दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया है।

वादी पक्ष की ओर से विवेचना के बिंदुओं में जार्डन पर बच्चों वीडियो बनाकर और बेचकर आर्थिक आय अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। चाइल्ड वीडियो ग्राफी से जुड़े मामले पर अभी बहस नहीं हुई है। अगली सुनवाई 28 सितंबर को होनी है।- आशुतोष पांडेय, लीगल डिफेंस काउंसिल, विधिक सेवा प्राधिकरण