{"_id":"5f7702890be57025e541822c","slug":"11000-volt-shock-to-child-died-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आम के पेड़ पर चढ़े बच्चे को लगा 11 हजार वोल्ट का झटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: आम के पेड़ पर चढ़े बच्चे को लगा 11 हजार वोल्ट का झटका, मौत
Fri, 02 Oct 2020 06:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के भलुहा भलुही गांव के भलुही टोले में शुक्रवार की दोपहर में आम के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा एक बालक पेड़ में उतरे 11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथ एक किशोर भी पेड़ पर चढ़ा था तो झटका लगने से नीचे गिर गया। बालक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
भलुही टोला निवासी दिवाकर (12) पुत्र शंभू और प्रिंस (15) गांव के पास ही एक आम के पेड़ पर चढ़कर खेल रहे थे। पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार खींचा गया है। इसी दौरान विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर पेड़ में करंट उतर आया। करंट लगने से दिवाकर गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि प्रिंस झटका लगने से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंचे परिजन बालक व किशोर को अहिरौली बाजार पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने दिवाकर की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले बालक ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने बालक दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस को पीएचसी से ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
करंट लगने से नवविवाहिता की मौत
तरया सुजान थानाक्षेत्र के सरया खुर्द में करंट लगने से नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा पानी का पंप चालू करते वक्त हुआ। शुक्रवार को सरया खुर्द निवासी अजय गोड़ की पत्नी पिंकी गोड़ पानी का मोटर चालू करने गईं। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वह उसे सीएचसी तमकुहीराज ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।