फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   110 railwaymen-officers honored

110 रेलकर्मियों-अधिकारियों को किया सम्मानित

Sat, 30 Oct 2021 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
110 railwaymen-officers honored
110 रेलकर्मियों-अधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रियों को कोविड काल में सकुशल उनकी मंजिल तक पहुंचाने और बेहतर काम करने वाले रेल अधिकारियों तथा कर्मियों को उनके योगदान के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने सम्मानित किया। महाप्रबंधक के हाथों मेडल, नकदी और प्रशस्तिपत्र जब रेलकर्मियों को मिला तो उनके चेहरे पर खुशी छा गई।

66वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पहली बार सैयद मोदी स्टेडियम के खुले मंच पर आयोजित हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 110 रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल, नकद पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र दिया गया। महाप्रबंधक के हाथों सम्मानित होने वालों में ट्रैकमैन, कांटावाला, फाटकवाला, गार्ड, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, निरीक्षक, गाड़ी नियंत्रक, सेक्शन इंजीनियर, सफाईवाला, तकनीशियन, नर्सिंग सिस्टर, लेखा सहायक और विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। अंतरमंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड वाराणसी मंडल को मिला। कोरोना संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिकित्सा विभाग को सामूहिक पुरस्कार और सर्वोत्तम अनुरक्षित गैंग का पुरस्कार रूद्रपुर सिटी गैंग को मिला है। समारोह में अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की मीना त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रीता पी. हेमराजानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed