{"_id":"60b383d48ebc3e283061f0b2","slug":"11-loco-pilots-killed-in-northeast-railway-due-to-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: पूर्वोत्तर रेलवे में 11 लोको पायलट की मौत, एसोसिएशन ने जारी की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: पूर्वोत्तर रेलवे में 11 लोको पायलट की मौत, एसोसिएशन ने जारी की लिस्ट
Sun, 30 May 2021 05:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 May 2021 05:53 PM IST
सार
ऑल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन ने जारी की सूची, आश्रितों को नौकरी व 50 लाख मुआवजा की मांग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना के कहर से रेलवे भी अछूता नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे में अब तक 11 लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की मौत हो चुकी है। यह रिपोर्ट ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन ने जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा छह मौतें लखनऊ मंडल में बताई गई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन शाह ने बताया कि पूरे देश में एसोसिएशन ने कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा जुटाया है। देश भर में 317 लोको पायलट व सहायक लोको पायलट की मौत हुई है। शाह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में लखनऊ में छह, वाराणसी में तीन और इज्जतनगर मंडल में दो की मौत कोरोना से हुई है।
विज्ञापन
सभी रेलकर्मियों के निधन की तिथि, पोस्टिंग स्थान को नाम के साथ भेजा गया है। इस रिपोर्ट को भेजकर रेलमंत्री पीयूष गोयल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन से कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
दोनों मंत्रियों से मृत लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के आश्रितों को 50 लाख रुपये देने और अविलंब अनुकंपा पर नौकरी देने, ब्रेथ एनलाइजर जांच पर रोक लगाने की मांग की गई है।
Trending Videos
कोरोना की वजह से इनकी गई जान
अश्विनी कुमार Sr ALP/GKP West, 23-04-21
रईस अंसारी/Sr ALP/GKP West, 07-05-21
राजेश प्रजापति, Sr ALP/GKP West, 25-05-21
आर.पी.यादव/LPG/चारबाग लॉबी, 20-04-21
बैज नाथ मण्डल/LPM/चारबाग लॉबी,25-04-21
जय हिंद सिंह -I/LPM/चारबाग लॉबी,05-05-21
(लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे लॉबी को चारबाग लॉबी का नाम से संबोधित किया जाता हैं। )
ब्रिजलेश कुमार सिंह,CLI/CPR, 23-07-20
अमरजीत कुमार/Sr ALP/CPR, 16-04-21
संजय कुमार/LPG/GKP East Lobby 13-08-20
राम सुरेश/LPM/बरेली सिटी लॉबी 06-04-21
जेके सिंह/LPM/बरेली सिटी लॉबी,25-04-21
रईस अंसारी/Sr ALP/GKP West, 07-05-21
राजेश प्रजापति, Sr ALP/GKP West, 25-05-21
आर.पी.यादव/LPG/चारबाग लॉबी, 20-04-21
बैज नाथ मण्डल/LPM/चारबाग लॉबी,25-04-21
जय हिंद सिंह -I/LPM/चारबाग लॉबी,05-05-21
(लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे लॉबी को चारबाग लॉबी का नाम से संबोधित किया जाता हैं। )
ब्रिजलेश कुमार सिंह,CLI/CPR, 23-07-20
अमरजीत कुमार/Sr ALP/CPR, 16-04-21
संजय कुमार/LPG/GKP East Lobby 13-08-20
राम सुरेश/LPM/बरेली सिटी लॉबी 06-04-21
जेके सिंह/LPM/बरेली सिटी लॉबी,25-04-21