{"_id":"6176c72e99433b37a521c094","slug":"11-afghans-reached-nepal-on-fake-aadhar-card-eight-men-including-three-women-arrested-from-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नकली आधार कार्ड पर 11 अफगानी पहुंचे नेपाल, तीन महिला समेत आठ पुरुष होटल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नकली आधार कार्ड पर 11 अफगानी पहुंचे नेपाल, तीन महिला समेत आठ पुरुष होटल से गिरफ्तार
Mon, 25 Oct 2021 08:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:33 PM IST
सार
भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। पकड़े गए अफगानी नागरिकों ने बताया कि सोनौली सीमा के रूपेनदेही में नेपाल-भारत सीमा पर बेलहिया से नेपाल में प्रवेश किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सोनोली सीमा से 11 अफगानी नागरिक नकली आधार कार्ड पर नेपाल पहुंच गए। काठमांडू के सिनामंगल से 11 अफगान नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिनामंगल के डीआईजी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने सोमवार की सुबह उन्हें सिनामंगल के एक घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीआईबी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह लोगों के पास से भारत के आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद भारतीय आधार कार्ड फर्जी है। भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। पकड़े गए अफगानी नागरिकों ने बताया कि सोनौली सीमा के रूपेनदेही में नेपाल-भारत सीमा पर बेलहिया से नेपाल में प्रवेश किए। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
तीन महिलाएं एवं आठ पुरुष गिरफ्तार
नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में काठमांडू के सिनामंगल कस्बे से 11 अफगान नागरिकों को नेपाल की सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी श्याम कुमार महतो ने बताया कि पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सिनामंगल के एक होटल से तीन महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक ही परिवार के पांच और अलग-अलग परिवारों के बाकी लोग शामिल हैं।
विज्ञापन