{"_id":"5e4ff6e88ebc3ef3a25493ac","slug":"103-year-old-nrmu-general-secretary-kl-gupt-hip-bone-not-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"103 वर्ष के नरमू महामंत्री केएल गुप्त की कूल्हे की हड्डी नहीं जुड़ी, जनवरी में लगी थी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
103 वर्ष के नरमू महामंत्री केएल गुप्त की कूल्हे की हड्डी नहीं जुड़ी, जनवरी में लगी थी चोट
Sat, 22 Feb 2020 02:45 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
केएल गुप्त। (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 103 वर्षीय महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ ) के सहायक महामंत्री केएल गुप्त के कूल्हे की हड्डी अभी भी नहीं जुड़ सकी है। शुक्रवार को एक्सरे रिपोर्ट में हड्डी के बीच गैप पाया गया है। रेलवे अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर फहीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। करीब एक महीने तक वह अस्पताल में ही रह सकते हैं।
विज्ञापन
रेलवे जीएम दफ्तर के सामने नरमू के केंद्रीय कार्यालय में सात जनवरी 2020 को बेड से उतरते समय केएल गुप्त नीचे गिर पड़े थे और उनके बाएं कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कूल्हे का ऑपरेशन किया गया। उसके बाद रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। केएल गुप्त ने बताया कि उन्होंने भोजन में खुराक भी कम कर दिया है। डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टर फहीम दो
विज्ञापन
अस्पताल से ही संगठन का काम
नरमू महामंत्री केएल गुप्त का यह काम के प्रति जुनून ही है कि रेलवे अस्पताल में बेड पर ही संगठन का काम निपटा रहे हैं। संगठन के लोगों के साथ रोजाना मीटिंग करते हैं। उसके लिखा-पढ़ी करते हैं। रेलवे बोर्ड व फेडरेशन से आने वाले ही निर्देश को पढ़ते हैं और फिर संगठन के पदाधिकारियों को पत्र भेजते हैं।
विज्ञापन
‘यूनियन की लड़ाई मेरे लिए नशे जैसा’
नरमू महामंत्री से मिलने वाले भी रोजाना पहुंचते हैं। शुक्रवार को उनके पास संगठन से जुड़े सेवानिवृत्त रेलकर्मी शिव बालक प्रसाद पहुंचे। केएल गुप्त का हालचाल पूछा। फिर कहा कि कब तक ठीक होंगे। केएल गुप्त बोले, बहुत जल्द ही। यूनियन की लड़ाई मेरे लिए नशे जैसा है।