{"_id":"60458da768be4160921665aa","slug":"10-thousand-people-will-get-corona-vaccine-today-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: सौ बूथों पर 10 हजार लोगों को आज लगेगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: सौ बूथों पर 10 हजार लोगों को आज लगेगा कोरोना टीका
Mon, 08 Mar 2021 08:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Mar 2021 08:06 AM IST
सार
जिला, महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व सभी स्वास्थ्य केंद्रों को बनाया गया है बूथ
सीएमओ ने की ऑनलाइन मीटिंग कर जाना बूथों का हाल
विज्ञापन
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा टीकाकरण की तैयारी है। सौ बूथों पर करीब 10 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बाबा राघव दास मेडिकल कालेज सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय के मुताबिक तीसरे चरण में लाभार्थियों की संख्या चार लाख से अधिक है। इसलिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ बनाकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
एंबुलेंस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। मानक के अनुसार हर बूथ पर सत्यापन, टीकाकरण व आब्जर्वेशन कक्ष बनाए गए हैं। टीकाकरण के बाद 30 मिनट टीका लगवाने वालों को विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने की ऑनलाइन मीटिंग
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने टीकाकरण की तैयारियों को लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। निर्देश दिया कि मानक के अनुसार ही टीकाकरण होना चाहिए। 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाए। 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को आधार कार्ड के साथ ही डॉक्टर का पर्चा लेकर आना होगा। शहर में 60 व ग्रामीण क्षेत्र में 50 फीसदी पंजीकृत लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। सभी बूथों पर वैक्सीन भेज दी गई है। अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। किसी को दिक्कत नहीं हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर एंबुलेंस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। -डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ