{"_id":"5fc781aa8ebc3e1a26445452","slug":"10-people-injured-during-bolero-hit-by-electric-pole-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बिजली के पोल से टकराई बोलेरो, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बिजली के पोल से टकराई बोलेरो, 10 घायल
Wed, 02 Dec 2020 05:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अहिरौली-बरसैना मार्ग पर सेंदुआर गांव के पास मंगलवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूटकर बोलेरो पर ही गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली सप्लाई कटी हुई थी वरना हादसे में कईयों की जान चली गई होती। इस हादसे में बोलेरो में बैठे चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। पोल टूटने के कारण सेंदुआर फीडर के गांव मुंडेरा, बेंदुआर, भड़कुलही, अहिरौली की सप्लाई करीब आठ घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के घोघरा निवासी जगत सिंह के लड़के की बरात मंगलवार को रामपुर झुरियां गई थी। देर रात कुछ बराती एक बोलेरो से वापस गांव लौट रहे थे। रात में करीब एक बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे बोलेरो चालक तथा उसमें बैठे बरातियों को चोटें आई। घायल हुए बरातियों का इलाज अहिरौली बाजार के एक निजी अस्पताल में कराया गया। डॉक्टर ने बताया किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी।
हादसे की सूचना मिलने पर बिजली निगम के एसएओ संजीव त्रिपाठी एवं लाइनमैन अमेरिका प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित कर दी गई। बुधवार की सुबह पोल को सही कर विद्युत सप्लाई चालू किया गया।