{"_id":"6ad53562136da143b60c8cfd","slug":"10-buses-will-operate-on-local-routes-during-diwali-and-chhath-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1490667-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली और छठ में लोकल रूटों पर चलेंगी 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली और छठ में लोकल रूटों पर चलेंगी 10 बसें
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज अगले महीने से लोकल रूटों पर 10 बसें चलाएगा। इन बसों से शहर आने-जाने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करने और अन्य कामों से शहर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। बसों का संचालन एक महीने तक किया जाएगा।
रोडवेज की बसें कचहरी से मिर्जापुर बाजार, माल्हनपार, झंगहा, पाली, घघसरा, सरहरी और महाराजगंज चौराहे तक चलाई जाएंगी। इन रूटों पर बसों का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। त्योहारों के दौरान निजी साधनों पर निर्भरता भी कम होगी।
रोडवेज की ओर से बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। यात्रियों की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का समय निर्धारित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।