{"_id":"642d28fd64d42504e20314fa","slug":"farmer-inderpal-grow-9-4-feet-palak-plant-by-organic-farming-in-solan-himachal-pradesh-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्गेनिक तकनीक: कंडाघाट के इंद्रपाल ने उगाया 9.4 फीट ऊंचा पालक का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्गेनिक तकनीक: कंडाघाट के इंद्रपाल ने उगाया 9.4 फीट ऊंचा पालक का पौधा
Wed, 05 Apr 2023 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:26 PM IST
सार
इंद्रपाल ने बताया कि 9.4 फीट ऊंचा पालक का पौधा ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया गया।
विज्ञापन
किसान इंद्रपाल 9.4 फीट ऊंचे पालक के पौधे के साथ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल की पंचायत सैंज के नगांव गांव के प्रगतिशील किसान इंद्रपाल ने ऑर्गेनिक तकनीक से 9.4 फीट ऊंचा पालक का पौधा उगाकर सबको हैरान किया है। अभी यह पौधा और बढ़ रहा है। आमतौर पर पालक के पौधे की ऊंचाई डेढ़ से दो फीट होती है, लेकिन इस पौधे की ऊंचाई ने सभी विशेषज्ञों के दावों को फेल कर दिया है।
विज्ञापन
इंद्रपाल ने बताया कि वह करीब 10 महीने पहले कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट के एक प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कुल्लू के कटराईं से पालक का बीज लाए थे। गोबर खाद और पानी दिया। इसे ऑर्गेनिक तरीके से तैयार किया गया।
विज्ञापन