Shiva Rajkumar: पुनीत राजकुमार को याद कर भावुक हुए शिवा राजकुमार, भाई की जयंती पर पोस्ट साझा कर दी श्रद्धांजलि
दिवंगत साउथ भिनेता पुनीत राजकुमार की 50वीं जयंती के अवसर पर उनके बड़े भाई और अनुभवी अभिनेता शिवा राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश पोस्ट किया।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार शिवा राजकुमार ने अपने दिवंगत छोटे भाई और अभिनेता पुनीत राजकुमार के लिए एक्स पर एक दिल को छू लेने वाला संदेश पोस्ट किया। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 2021 में 46 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। कर्नाटक में अप्पू के नाम से मशहूर उन्होंने मुख्य भूमिका में अपनी पहली फिल्म की रिलीज के बाद अपना नाम कमाया। उनके अचानक निधन से पूरा राज्य सदमे में था, क्योंकि वह अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते थे।
शिवा का भावुक पोस्ट
आज 17 मार्च को पुनीत राजकुमार का 50वां जन्मदिवस है। शिवा राजकुमार ने अपने भाई को याद किया और भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने बंधन के बारे में बात की। शिवा ने लिखा, 'यह देखना दुर्लभ है कि कोई व्यक्ति वर्षों बीत जाने के बावजूद एक जैसा रहता है। फिर भी, आप उन दुर्लभ लोगों में से एक हैं। आप वही हैं। जब आप एक बच्चे थे और मैंने आपको अपनी बाहों में लिया था, तब से आपकी हंसी की आवाज आज भी मेरी यादों में अंकित है।'
Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी ने क्या व्यूज के लिए किया झगड़े का ड्रामा? अभिनेता ने खुद बता दी सच्चाई
जन्मदिन की दी बधाई
पुनीत राजकुमार की जयंती के बारे में बात करते हुए शिवा राजकुमार ने कहा, 'आज, दुनिया आपका 50वां जन्मदिन मना रही है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है, जैसे हमने अभी कुछ समय पहले ही आपका पहला जन्मदिन मनाया है। भले ही सौ साल और बीत जाए, लेकिन यह एहसास कभी नहीं बदलेगा। जन्मदिन मुबारक हो, अप्पू। आपका शिवन्ना।'
ಹುಟ್ಟು ಹಬ್ಬದ ಶುಭಾಶಯಗಳು ಅಪ್ಪು ❤️ pic.twitter.com/ByjRsV2M9I
— DrShivaRajkumar (@NimmaShivanna) March 17, 2025
बचपन की तस्वीर भी की साझा
संदेश के साथ शिवा ने पुनीत राजकुमार की बचपन की एक ग्राफिक तस्वीर भी साझा की। दिग्गज अभिनेता डॉ. राजकुमार के बेटे शिवा राजकुमार और पुनीत राजकुमार ने अपने अभिनय के माध्यम से कन्नड़ फिल्म उद्योग में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया। पुनीत राजकुमार की जयंती के अवसर पर मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म 'अप्पू' को पूरे कर्नाटक में फिर से रिलीज किया गया । प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार के जन्मदिन और बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं।
Emraan Hashmi: शूटिंग के दौरान बेरुखा रवैया दिखाने पर इमरान हाशमी पर भड़का पाकिस्तानी अभिनेता, कही ये बात