{"_id":"6afd7dc8994ffa783e08e9f6","slug":"rajinikanth-daughter-soundarya-share-family-photos-from-their-athens-getaway-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत: बेटी सौंदर्या संग ग्रीस की सैर पर निकले थलाइवा, परिवार संग सामने आईं सुपरस्टार की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रजनीकांत: बेटी सौंदर्या संग ग्रीस की सैर पर निकले थलाइवा, परिवार संग सामने आईं सुपरस्टार की अनदेखी तस्वीरें
Wed, 18 Nov 2026 04:13 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:13 PM IST
सार
- रजनीकांत परिवार के साथ ग्रीस में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।
- अब उनकी छोटी बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।
- बता दें कि ये फोटो ग्रीस की राजधानी एथेंस में ली गई हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। पर्दे पर उनका अंदाज हो या फिर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी, हर बार उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लेकिन इस बार रजनीकांत किसी फिल्म या अपने शानदार अंदाज को लेकर नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए कुछ सुकून भरे पलों को लेकर चर्चा में हैं।
इन दिनों सुपरस्टार ग्रीस की राजधानी एथेंस में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने इस फैमिली ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें अभिनेता का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

Trending Videos
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्या ने शेयर कीं एथेंस ट्रिप की तस्वीरें
सौंदर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ बिताए इन खास पलों की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में रजनीकांत काफी आरामदायक और कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह एथेंस की खूबसूरत जगहों का आनंद लेते और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सौंदर्या ने लिखा, 'एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं! इस खूबसूरत फैमिली गेटअवे के हर पल का आनंद ले रहे हैं।'
राशि खन्ना ने भी किया रिएक्ट
सौंदर्या की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया है। अभिनेत्री राशि खन्ना ने भी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कितना प्यारा!' सोशल मीडिया पर रजनीकांत की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार को इस तरह परिवार के साथ सुकून के पल बिताते देखकर खुश हैं।

अनिरुद्ध और काव्या की शादी
- फोटो : @sunpictures
अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में शामिल होने पहुंचे थे ग्रीस
बता दें कि रजनीकांत ग्रीस में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के जश्न में शामिल होने पहुंचे थे। इस समारोह में राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी शादी समारोह के लिए ग्रीस पहुंचे थे।
शादी के जश्न में जहां फिल्म और राजनीति जगत की कई चर्चित हस्तियां एक साथ नजर आईं, वहीं अब सौंदर्या की तस्वीरों ने रजनीकांत के इस दौरे को एक खास पारिवारिक रंग दे दिया है। आमतौर पर अपनी हर मौजूदगी से सुर्खियां बटोरने वाले सुपरस्टार का यह सादा और खुशनुमा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।