फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajat Dalal And Digvijay Rathee Fight Fews Days Back Are Pre Planned Actor Told Truth

Rajat Dalal: रजत दलाल-दिग्विजय राठी ने क्या व्यूज के लिए किया झगड़े का ड्रामा? अभिनेता ने खुद बता दी सच्चाई

Mon, 17 Mar 2025 05:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Mar 2025 05:24 PM IST
सार

हाल ही में टीवी अभिनेता दिग्विजय राठी ने रजत दलाल के साथ कुछ दिन पहले हुए अपने झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है। आखिर ये झगड़ा क्यों हुआ? रजत और दिग्विजय के बीच कुछ ही घंटों में सुलह कैसे हुई? जानिए, इन बातों पर दिग्विजय राठी ने क्या कहा?

विज्ञापन
Rajat Dalal And Digvijay Rathee Fight Fews Days Back Are Pre Planned Actor Told Truth
दिग्विजय सिंह राठी - फोटो : इंस्टाग्राम @digvijay_rathee

विस्तार

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी रहे रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच पब्लिक प्लेस पर बहस, झगड़ा हुआ। कुछ घंटों बाद दोनों के बीच सुलह भी हुई। ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किए, रजत और दिग्विजय के झगड़े का फालतू का ड्रामा बताया। हाल ही में होली की एक पार्टी में पैपराजी ने दिग्विजय से रजत दलाल वाले झगड़े के बारे में सवाल किया तो जानिए क्या रहा अभिनेता का जवाब? 

विज्ञापन


दिग्विजय ने झगड़े पर तोड़ी चुप्पी 
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की होली पार्टी में दिग्विजय पहुंचे। इस मौके पर पैपराजी ने रजत दलाल वाले झगड़े से जुड़े सवाल उनसे कर लिए। इस पर दिग्विजय ने कहा-  ‘व्यूज के लिए बनाया था, आप तो सझमदार लोग हो, ऐसा क्यों रिएक्ट कर रहे हो।’ इस बात से पता चलता है कि रजत दलाल और दिग्विजय के बीच कुछ दिन पहले जो झगड़ा हुआ वह सोशल मीडिया पर मशहूर होने और व्यूज पाने के लिए हुआ। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मीडिया-पैपराजी पर साधा निशाना, रजत दलाल संग किए गए पॉडकास्ट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने दिया दिग्विजय के खुलासे पर रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर अब दिग्विजय के बयान वाला वीडियो वायरल है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर कहता है, ‘पोल खुल गई रजत की।’ दूसरा यूजर लिखता है- ‘ये लोग व्यूज के लिए कुछ भी कर सकते हैं।’ एक और यूजर दिग्विजय पर कमेंट करता है- ‘भाई, अपनी बेइज्जती क्यों करवा ली आपने?’ इस तरह के कई कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर्स ने किए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:Rajat-Elvish: रजत दलाल और एल्विश यादव ने दी समय-रणवीर को दी नसीहत; बोले- इतने पॉडकास्ट कर चुके हो, कुछ तो... 
 

Rajat Dalal And Digvijay Rathee Fight Fews Days Back Are Pre Planned Actor Told Truth
रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rajat_9629

कौन है रजत दलाल  
रजत दलाल की बात की जाए तो वह एक बॉडी बिल्डर हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो भी बनाते हैं। लेकिन रजत दलाल सोशल मीडिया पर अपने झगड़ों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके पहले भी कई लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही झगड़े हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed