Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   what karan johar talk with Prince William in Mumbai says Felt emotional showing Kabhi khushi kabhie gham

करण जौहर: इस फिल्म की क्लिप दिखाकर भावुक हुए फिल्ममेकर, बताया प्रिंस विलियम से किस मामले पर हुई बातचीत

Wed, 18 Nov 2026 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

  • प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ने मुंबई में आयोजित 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स' में हिस्सा लिया।
  • प्रिंस ने बुधवार को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस का दौरा किया।
  • करण जौहर ने बताया है कि प्रिंस से उनकी किस मुद्दे पर बातचीत हुई है।

विज्ञापन
what karan johar talk with Prince William in Mumbai says Felt emotional showing Kabhi khushi kabhie gham
करण जौहर, प्रिंस विलियम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मंगलवार को प्रिंस विलियम मुंबई में आयोजित अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए भारत आए। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। विलियम ने बुधवार को मुंबई में धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस का दौरा किया। अब फिल्ममेकर करण जौहर ने उनके साथ हुई बातचीत के बारे में बताया है। जौहर ने बताया कि उनकी किस मुद्दे पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रिंस विलियम से मुलाकात पर क्या बोले करण जौहर?
एएनआई से बातचीत में करण जौहर ने बताया 'यह वाकई बहुत शानदार अनुभव था। प्रिंस विलियम का धर्मा प्रोडक्शंस आना हमारे लिए बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है। वह बहुत ही विनम्र और दयालु हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा की संभावनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे अलग-अलग भारतीय भाषाओं की फिल्मों को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। इतने मिलनसार व्यक्ति के साथ बातचीत करना बहुत अच्छा लगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

what karan johar talk with Prince William in Mumbai says Felt emotional showing Kabhi khushi kabhie gham
प्रिंस विलियम-सैफ अली खान-करीना-करण जौहर - फोटो : एएनआई
किसने किया प्रिंस का स्वागत?
इस दौरे के दौरान, अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने प्रिंस विलियम का स्वागत किया। जौहर ने इस जोड़े को प्रिंस से मिलवाया और सभी को आपस में हंसी-मजाक करते हुए देखा गया। प्रिंस विलियम के लिए कलाकारों ने एक खास म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी दी।

उस पुरानी यादों से भरे पल को याद करते हुए जौहर ने कहा, 'प्रिंस विलियम को 'कभी खुशी कभी गम' की क्लिप्स दिखाते समय मैं काफी भावुक हो गया था।'
विज्ञापन

कौन था 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स' का होस्ट?
धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में प्रिंस विलियम का यह दौरा, मंगलवार को मुंबई में आयोजित 'अर्थशॉट प्राइज अवार्ड्स 2026' के भव्य कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद हुआ। इस समारोह में प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट दोनों शामिल हुए। कार्यक्रम को खुद करण जौहर ने होस्ट किया और इसमें इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें आलिया भट्ट, सोनम कपूर, ईशान खट्टर, किरण राव, गुनीत मोंगा और श्रेया घोषाल शामिल थीं।

what karan johar talk with Prince William in Mumbai says Felt emotional showing Kabhi khushi kabhie gham
सितारों से मुलाकात करते प्रिंस विलियम - फोटो : एएनआई
करण जौहर का वर्कफ्रंट
  • काम की बात करें तो जौहर ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' (2026) को प्रोड्यूस किया है।
  • इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।
  • इसके अलावा जौहर ने थ्रिलर सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' (2026) का निर्देशन भी किया है।
  • वह शो 'कॉफी विद करण 9' होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed