वायरल वीडियो: फिर दूल्हा बने मनोज तिवारी, अलग अंदाज में नजर आए दिव्यांका समेत कई सेलेब्स; जानें क्या है मामला?
- मनोज तिवारी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं।
- इस बीच उनकी पत्नी के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- कपल्स की केमिस्ट्री शो के बाहर भी दिखी। सभी ने कैमरे के सामने पोज दिए।
विस्तार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी ने पगड़ी, शेरवानी, जूती पहनी हुई है। वहीं उनकी पत्नी सुरभि तिवारी लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को गहनों से पूरा किया है। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए हैं। दोनों के लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं।
शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' मनोज तिवारी के अलावा कई दूसरे सेलेब्स को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखा जा सकता है। शो में अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी, शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी दूल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आए।
सभी कपल की शानदार केमिस्ट्री शो के बाहर भी दिखी। सभी ने कैमरे के सामने पोज दिए। प्रतिभागियों को इस अंदाज में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में एक जबरदस्त सेगमेंट होने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में ये जोड़ियां क्या गुल खिलाती हैं।
