फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Actor Javed Sheikh Angry On Emraan Hashmi Bad Behavior On Film Jannat Set, Said This Thing

Emraan Hashmi: शूटिंग के दौरान बेरुखा रवैया दिखाने पर इमरान हाशमी पर भड़का पाकिस्तानी अभिनेता, कही ये बात

Mon, 17 Mar 2025 05:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 17 Mar 2025 05:08 PM IST
सार

Emraan Hashmi: एक वक्त था जब अभिनेता इमरान हाशमी अपने पीक समय पर थे और उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही थीं। अब एक पाकिस्तानी कलाकार ने इमरान हाशमी की फिल्म के सेट के दौरान उनकी ओर से किए गए गलत व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Pakistani Actor Javed Sheikh Angry On Emraan Hashmi Bad Behavior On Film Jannat Set, Said This Thing
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

विस्तार

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके पाकिस्तानी अभिनेता जावेद शेख ने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया है। जावेद शेख का कहना है कि इमरान हाशमी के साथ उनके अनुभव अच्छे नहीं रहे और इमरान हाशमी ने फिल्म के सेट पर उनसे अच्छे से व्यवहार नहीं किया।

विज्ञापन

फिल्म शुरू होने से पहले इमरान से मिलने का नहीं मिला मौका
आज एंटरटेनमेंट के एक यूट्यूब वीडियो में जावेद शेख ने 2008 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ के दौरान के अपने अनुभव और इमरान हाशमी के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इमरान हाशमी के साथ उनका शूटिंग करने का अनुभव अच्छा नहीं रहा। जावेद शेख ने कहा, “फिल्म के निर्माता महेश भट्ट थे और उन्होंने फिल्म का निर्देशन करने के लिए एक नए निर्देशक कुणाल को शामिल किया था। जब मैंने फिल्म साइन की तो उन्होंने मुझे फिल्म की पूरी कहानी और सब कुछ समझाया था। हालांकि, मुझे तब तक इमरान हाशमी से मिलने का मौका नहीं मिला था।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Asian Film Awards: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' बनी बेस्ट फिल्म, 'संतोष' के लिए शहाना गोस्वामी-संध्या सूरी को अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान हाशमी ने अच्छे से हाथ तक नहीं मिलाया
पाकिस्तानी अभिनेता ने आगे बताया कि बाद में हमारी मुलाकात साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में हुई, लेकिन इमरान हाशमी का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। जावेद शेख ने कहा, “मैंने इमरान हाशमी से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से बहुत ही बेरुखा व्यवहार दिखा। उन्होंने बहुत ही बेरुखे तरीके से हाथ मिलाया और अपना मुंह तक दूसरी ओर मोड़ लिया, जिससे मुझे वाकई में काफी गुस्सा आई।"


यह खबर भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: पति जैकी भगनानी को लेकर रकुल प्रीत सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- हम पूरे...

शाहरुख-सलमान जैसे बड़े स्टार्स तक करते हैं मेरा सम्मान
जावेद शेख ने आगे कहा, "मैंने सोचा शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स तक मेरा बहुत सम्मान करते हैं, मुझे जावेद जी कहते हैं, और ये नया लड़का मुझसे इस तरह का रवैया अपना रहा है। वह खुद को क्या समझता है? बाद में जब इमरान आए, तो मैंने रिहर्सल की, लेकिन उनकी तरफ देखने की भी जहमत नहीं उठाई। अगले दिनों में, जब हमने शूटिंग पूरी कर ली, तो मैंने उनसे बिल्कुल भी बात नहीं की। रिहर्सल के दौरान भी, मैंने इमरान के पास जाने से इनकार कर दिया, और जोर देकर कहा कि अभिनेता उनके पास आएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed