फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Will Smith shock fans by exit role in crime thriller film Sugar Bandits know the reason

Will Smith: विल स्मिथ के प्रशंसकों को तगड़ा झटका, 'शुगर बैंडिट्स' में नजर नहीं आएंगे अभिनेता, जानें वजह

Thu, 05 Sep 2024 10:32 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 05 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

क्राइम थ्रिलर फिल्म 'शुगर बैंडिट्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। हालांकि, अब विल स्मिथ ने इससे अपने हाथ पीछे खींचकर प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Will Smith shock fans by exit role in crime thriller film Sugar Bandits know the reason
विल स्मिथ - फोटो : इंस्टाग्राम @willsmith

विस्तार

क्राइम थ्रिलर फिल्म 'शुगर बैंडिट्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म चक होगन के उपन्यास 'डेविल्स इन एग्जाइल' पर आधारित है। बीते दिनों खबरें थीं कि अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता विल स्मिथ इसका हिस्सा होंगे। हालांकि, अब विल को फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो विल ने फिल्म को करने से मना कर दिया है। वहीं, इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन

'शुगर बैंडिट्स' में अभिनय नहीं करेंगे विल स्मिथ

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेड्यूल संबंधी दिक्कतों के कारण स्मिथ 'शुगर बैंडिट्स' में अभिनय नहीं करेंगे। हालांकि, वह अपने वेस्टब्रुक स्टूडियो के माध्यम से फिल्म के निर्माता बने रहेंगे। वेस्टब्रुक, एजीसी स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहा है। वहीं, विल के अभिनय से हाथ पीछे खींचने के बाद कास्टिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


Double Ismart: ओटीटी पर रिलीज हुई 'डबल इस्मार्ट', जानिए कहां-कब देख सकते हैं राम पोथिनेनी-संजय दत्त की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता के रूप में फिल्म से जुड़ाव बरकरार 

'सिकारियो: डे ऑफ द सोलाडो' और 'गोमोरा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके स्टेफानो सोलिमा ने 'शुगर बैंडिट्स' के निर्देशन की कमान संभाली है। इसका बजट तकरीबन 671 करोड़ रुपये है। 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' में अपनी बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता से वापसी के बाद शिखर पर सवार स्मिथ 'शुगर बैंडिट्स' में एक पूर्व विशेष बल के सैनिक के रूप में अभिनय करने के लिए तैयार थे, जो बोस्टन के फलते-फूलते नशीली दवाओं के व्यापार को खत्म करने के लिए एक खास दल चला रहा था।


The Greatest Of All Time: प्रेमगी ने की भविष्यवाणी, 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय!

2025 में फ्लोर पर जाएगी 'शुगर बैंडिट्स' 

'शुगर बैंडिट्स' पर फिल्मांकन पहले इस पतझड़ में शुरू होने वाला था। प्री-प्रोडक्शन तेज होने और कलाकारों की तलाश के बाद बोस्टन और मॉन्ट्रियल में शूटिंग लोकेशन तरासे गए थे। हालांकि, स्मिथ के बिजी शेड्यूल के कारण फिल्म रुक गई। रिपोर्ट्स की मानें तो, वेस्टब्रुक और एजीसी ने 2025 में फिल्म बनाने का इरादा किया है। हालांकि, किसी संभावित रिलीज विंडो की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed