फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   The Greatest Of All Time Premgi Amaren predicted Vijay will become Chief Minister of Tamil Nadu in 2026

The Greatest Of All Time: प्रेमगी ने की भविष्यवाणी, 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय!

Thu, 05 Sep 2024 09:43 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 05 Sep 2024 09:43 AM IST
सार

फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के अभिनेता प्रेमगी अमरेन ने मुख्य कलाकार विजय को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। अभिनेता का मानना है कि विजय साल 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन
The Greatest Of All Time Premgi Amaren predicted Vijay will become Chief Minister of Tamil Nadu in 2026
प्रेमगी अमरेन-विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' आज यानी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में अभिनेता प्रेमगी अमरेन भी मुख्य भूमिका में हैं। मूवी की शानदार रिलीज पर अमरेन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही विजय को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। इस भविष्यवाणी ने हर किसी का खासा ध्यान आकर्षित किया है। अमरेन का मानना है कि विजय साल 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन

प्रेमगी अमरेन ने की भविष्यवाणी 

दलपति विजय के राजनीति में प्रवेश के बारे में बात करते हुए, प्रेमगी ने कहा, 'हां, बिल्कुल। मैं 2026 में उनके लिए वोट करूंगा। मैं आपको गारंटी देता हूं कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। इंतजार करें और देखें।' हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हालिया इंटरव्यू में प्रेमगी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट)' में अपनी भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने फिल्म में विजय की दोहरी भूमिकाओं के बारे में दिलचस्प जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किरदार को लेकर किया बड़ा खुलासा 

अभिनेता ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, विजय दो किरदार निभा रहे हैं-एक बड़ा विजय और दूसरा छोटा। मैं बड़े विजय को 'मामा' (चाचा) कहता हूं, और छोटा विजय मुझे मामा कहता है। मैं फिल्म में स्नेहा के भाई की भूमिका निभा रहा हूं। वह विजय के बड़े किरदार की पत्नी हैं।' जब प्रेमगी से अजित कुमार और विजय के बीच उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने प्रतिष्ठित रजनीकांत के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। प्रेमगी ने कहा, 'मेरे सर्वकालिक पसंदीदा सुपरस्टार रजनीकांत हैं। बेशक, मुझे अजित और विजय पसंद हैं, लेकिन सुपरस्टार इन सबसे ऊपर हैं।'

Alia Bhatt: बच्चों के सामने किताबें, अखबार पढ़ना बहुत जरूरी, पढ़िए जीवन का मर्म सिखाती आलिया भट्ट की चार बातें

विज्ञापन

सिनेमा और राजनीतिक क्षेत्र की हलचल तेज 

प्रेमगी की टिप्पणियों ने सिनेमा और राजनीति दोनों में 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' और विजय की भविष्य की संभावनाओं को लेकर बढ़ती चर्चा को और बढ़ा दिया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। फिल्म का रनटाइम तीन घंटा है। कई जगहों पर सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ देखकर साफ हो गया है कि यह मूवी कमाई बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने वाली है। 

The Goat: विजय के हिंदी पट्टी प्रशंसकों को बड़ा झटका, ‘गोट’ सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के कलेक्शन पर टिकीं निगाहें

एजीएस एंटरटेनमेंट के जरिए निर्मित 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' एक एक्शन थ्रिलर है जिसका संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ नुनी और संपादक वेंकट राजेन हैं। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए दलपति विजय ने 200 करोड़ रुपये फीस ली है। अब हर किसी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed