Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   brad pitt support Robert pattinson as new james bond want to play villain role in film

रॉबर्ट पैटिनसन: अभिनेता को मिला ब्रैड पिट का समर्थन, बोले- वह बेहतर विकल्प; सबसे उम्रदराज बॉन्ड ने भी दी बधाई

Tue, 17 Nov 2026 06:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 17 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

  • ब्रैड पिट रॉबर्ट पैटिनसन के नए जेम्स बॉन्ड चुने जाने के बारे में बात की है।
  • वह जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म में एक खास किरदार निभाने के इच्छुक हैं।
  • ब्रैड पिट अपनी अपकमिंग फिल्म 'द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ' का प्रमोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
brad pitt support Robert pattinson as new james bond want to play villain role in film
ब्रैड पिट, रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पैटिनसन का काम पसंद है। उनका मानना है कि मशहूर ब्रिटिश जासूस का किरदार निभाने के लिए वह बिल्कुल सही चुनाव हैं।
विज्ञापन


रॉबर्ट को लेकर क्या बोले ब्रैड पिट?
  • ब्रैड पिट ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ' के एक इवेंट के दौरान रिपोर्टर से बातचीत में पैटिनसन के बारे में बात की।
  • विज्ञापन
  • जब उनसे पूछा गया कि अमेजन MGM ने रॉबर्ट पैटिनसन को अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में चुना है, तो पिट ने कहा कि वह इस फैसले से खुश हैं।
  • उन्होंने पैटिनसन के काम की तारीफ की।
  • पैटिनसन के अभिनय पर बात करते हुए पिट ने कहा, 'फिल्म में उनका लिया जाना मुझे पसंद आया। वह जो काम कर रहे हैं, वह मुझे अच्छा लगता है। उनका चुनाव सही है। मुझे लगता है कि वह एकदम सही विकल्प हैं। यह अच्छा फैसला है।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
Trending Videos

brad pitt support Robert pattinson as new james bond want to play villain role in film
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम@bradpittofficiallll
क्या विलेन का किरदार करना चाहेंगे पिट?
पिट से यह भी पूछा गया कि क्या वे किसी जेम्स बॉन्ड फिल्म में विलेन का किरदार निभाना चाहेंगे। अभिनेता ने कहा कि वे इस विचार के लिए तैयार हैं और उन्होंने 2012 की बॉन्ड फिल्म 'स्काईफॉल' में विलेन के रूप में जेवियर बार्डेम के अभिनय का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'हां मैं ऐसा करना चाहूंगा। मेरे दोस्त जेवियर (बार्डेम) ने इसे बहुत अच्छे से निभाया था। यह एक बड़ी चुनौती है, मगर मैं इसे जरूर स्वीकार करूंगा।'

brad pitt support Robert pattinson as new james bond want to play villain role in film
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन है अगला जेम्स बॉन्ड?
सोमवार शाम को रॉबर्ट पैटिनसन को अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में घोषित किया गया। इस घोषणा के बाद, ब्रिटिश अभिनेता ने इस मौके को सपना सच होने जैसा बताया। वैरायटी के अनुसार पैटिनसन ने एक बयान में कहा, 'जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे शानदार किरदारों में से एक है। यह किरदार मिलना जीवन भर के लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं डेनिस, एमी, डेविड, तान्या और अमेजन MGM स्टूडियो की पूरी टीम का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। इस रोल को सिर्फ 'सपना सच होना' कहना भी कम होगा। मैं इस साझेदारी और इस बेहतरीन टीम के साथ आगे काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'

डैनियल क्रेग का वर्कफ्रंट
रॉबर्ट पैटिनसन डैनियल क्रेग की जगह लेंगे, जिन्होंने 2006 से 2021 के बीच पांच फिल्मों में इस मशहूर जासूस का किरदार निभाया था। बॉन्ड के रूप में क्रेग की आखिरी फिल्म 'नो टाइम टू डाई' थी, जिसका निर्देशन कैरी जोजी फुकुनागा ने किया था।

अपकमिंग बॉन्ड फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूवे करेंगे, जबकि इसकी पटकथा स्टीवन नाइट ने लिखी है।

कब रिलीज होगी 'द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ'?
इस बीच ब्रैड पिट की फिल्म 'द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ' 25 नवंबर को विशेष रूप से IMAX में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म क्वेंटिन टारनटिनो की 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' का सीक्वल है। इसका निर्देशन डेविड फिंचर ने किया है।

brad pitt support Robert pattinson as new james bond want to play villain role in film
जॉर्ज लेजेनबी - फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्ज लेजेनबी ने दी रॉबर्ट को बधाई
जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके पूर्व अभिनेता जॉर्ज लेजेनबी ने रॉबर्ट पैटिनसन को बधाई दी है। जॉर्ज लेजेनबी जेम्स बॉन्ड का रोल निभाने वाले सबसे उम्रदराज अभिनेता हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैटिनसन के लिए एक वीडियो संदेश साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सुना है कि उन्होंने नए जेम्स बॉन्ड की घोषणा कर दी है। रॉबर्ट, दुनिया के सबसे खास क्लब में तुम्हारा स्वागत है। लेकिन मजे करना मत भूलना। देखते हैं कि क्या तुम्हारे साथ भी कभी ऐसा पल आता है, जैसा कि कहा जाता है- ऐसा तो उस दूसरे वाले के साथ कभी नहीं हुआ था। ढेर सारी शुभकामनाएं दोस्त।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed