Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   British royal couple Prince William and Kate visit dharma productions meet Karan Johar kareena saif ali khan

धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे प्रिंस विलियम: 'वेल्स के राजकुमार' ने करण जौहर से की मुलाकात, करीना और सैफ भी आए नजर

Wed, 18 Nov 2026 02:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

  • British Royal Couple: ब्रिटेन का शाही जोड़ा-  प्रिंस विलियम और केट मिडलटन इन दिनों भारत में हैं।
  • बीती रात उन्होंने मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत की।
  • अब प्रिंस विलियम बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के दफ्तर पहुंचे।

विज्ञापन
British royal couple Prince William and Kate visit dharma productions meet Karan Johar kareena saif ali khan
सितारों से मुलाकात करते प्रिंस विलियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भारत आए हुए हैं। वेल्स के राजकुमार ने इस दौरान करण जौहर से मुलाकात की। वे निर्माता के धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे। यहां उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में फिल्म निर्माण से जुड़ी बारीकियों को समझा। इस दौरान करीना कपूर और सैफ अली खान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

British royal couple Prince William and Kate visit dharma productions meet Karan Johar kareena saif ali khan
सितारों से मुलाकात करते प्रिंस विलियम - फोटो : एएनआई

विलियम ने समझीं बॉलीवुड फिल्म निर्माण की बारीकी
प्रिंस विलियम ने बॉलीवुड के कामकाज के तौर-तरीके समझे। उन्होंने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का शानदार म्यूजिक देखा। धर्मा में करण जौहर ने रॉयल कपल की मेजबानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

British royal couple Prince William and Kate visit dharma productions meet Karan Johar kareena saif ali khan
प्रिंस विलियम-सैफ अली खान-करीना-करण जौहर - फोटो : एएनआई

अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 में की थी शिरकत
बता दें कि मुंबई में मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। करण जौहर ने यह अवॉर्ड सेरेमनी प्रेजेंट की। कई फिल्मी हस्तियां यहां शामिल हुईं। अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और 'द रॉयल फाउंडेशन' ने की थी। बीती रात के आयोजन में भी केट और विलियम शामिल हुए थे।

विज्ञापन

British royal couple Prince William and Kate visit dharma productions meet Karan Johar kareena saif ali khan
शावा शावा गाने पर डांस परफॉर्मेंस - फोटो : एएनआई

'शावा शावा' पर परफॉर्मेंस ने बनाया माहौल 
आज बुधवार को प्रिंस विलियम ने धर्मा के प्रोडक्शंस में जाकर हिंदी सिनेमा से जुड़े दिलचस्प पहलू समझे। करण जौहर ने भी भव्य अंदाज में उनका स्वागत किया। इस कड़ी में उनके सामने डांसर्स ने 'कभी खुशी कभी गम....' के पॉपुलर ट्रैक 'शावा शावा' पर परफॉर्म किया। इस शानदार परफॉर्मेंस ने रॉयल विजिट को एक फिल्मी टच दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emily Nash (@emilynashhello)

British royal couple Prince William and Kate visit dharma productions meet Karan Johar kareena saif ali khan
प्रिंस विलियम-केट - फोटो : एएनआई

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इससे पहले सवेरे वेल्स के प्रिंस और प्रिंसेस कैथरीन सस्टेनेबल टेक्सटाइल पर फोकस करने के लिए मुंबई के लोअर परेल में चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट पहुंचे।  

सैफ अली खान ने क्या कहा?
प्रिंस विलियम से मुलाकात के बाद सैफ अली खान ने कहा, 'यह सेशन कल्चरल को-ऑपरेशन और यूनाइटेड किंगडम (UK) और इंडिया की फिल्म इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर काम करने को लेकर मुलाकात थी। UK लंबे समय से बॉलीवुड के लिए पसंदीदा जगह रही है। उन्होंने कहा कि प्रिंस विलियम के साथ फिल्मों, गानों और थोड़ी क्रिकेट और टाइगर पटौदी के इंग्लैंड और इंडिया में खेलने के बारे में हल्की-फुल्की बातचीत हुईं'।
जब पूछा कि क्या उनके पटौदी रॉयल बैकग्राउंड पर बात हुई? इस पर सैफ ने कहा, 'उन्होंने इसका जिक्र किया था, लेकिन मैंने तुरंत बताया कि इंडिया में अब हमारे पास रॉयल सिस्टम नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed