फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Double Ismart is now available on OTT Platform Amazon Prime Video Ram Pothineni sanjay dutt Kavya Thapar

Double Ismart: ओटीटी पर रिलीज हुई 'डबल इस्मार्ट', जानिए कहां-कब देख सकते हैं राम पोथिनेनी-संजय दत्त की फिल्म

Thu, 05 Sep 2024 09:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 05 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

राम पोथिनेनी और काव्या थापर अभिनीत 'डबल इस्मार्ट' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, अभीतक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, तभी शायद फिल्ममेकर्स ने 'डबल इस्मार्ट' को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Double Ismart is now available on OTT Platform Amazon Prime Video Ram Pothineni sanjay dutt Kavya Thapar
'डबल इस्मार्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

विस्तार

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई 'डबल इस्मार्ट' में राम पोथिनेनी, काव्या थापर और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में धमाकेदार एक्शन और जबर्दस्त वीएफएक्स होने पर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 
विज्ञापन


ओटीटी पर उपलब्ध 'डबल इस्मार्ट'
पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'डबल इस्मार्ट' अब तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन यह देखना बाकी है कि ओटीटी दर्शक इसे कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। 
विज्ञापन


फिल्म 'डबल इस्मार्ट'
'डबल इस्मार्ट' 2024 की भारतीय तेलुगु भाषा की साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे पुरी जगन्नाथ ने लिखा और निर्देशित किया है, जिन्होंने पुरी कनेक्ट्स के तहत चार्मी कौर के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की कहानी में दर्शकों को कुछ खास दम नजर नहीं आया। इसलिए यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में संजय दत्त  ने बिग बुल की भूमिका नाभाई है, जबकि राम पोथिनेनी "ईस्मार्ट" शंकर उर्फ डबल ईस्मार्ट के रूप में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डबल इस्मार्ट' का प्री-रिलीज व्यवसाय बहुत बड़े पैमाने पर किया गया था, लेकिन दुख की बात है कि फिल्म की ऑक्यूपेंसी गिर गई है और 'डबल इस्मार्ट' बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। एक बार फिर, 'लाइगर' के फ्लॉप होने के बाद पुरी जगन्नाथ को एक और बड़ा नुक्सान हुआ है और चूंकि वह फिल्म के निर्माता भी हैं, इसलिए उन्हें भारी नुकसान हुआ है। अब ओटीटी पर प्रशंसक फिल्म को क्या प्रतिक्रिया देते हैं यह कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। इस फिल्म में अली, गेटअप श्रीनु, सयाजी शिंदे, मकरंद देशपांडे और टेम्पर वामसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। पुरी कनेक्ट्स बैनर के तहत निर्मित इस फिल्म का संगीत मणिशर्मा ने दिया है।
Kartik Aaryan Sara Ali Khan: कार्तिक आर्यन ने सारा को सबके सामने लगाया गले, अनन्या पांडे का रिएक्शन हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed