Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Indian filmmaker mira nair launched Robert Pattinson but his scene was cut out

रॉबर्ट पैटिनसन: इस भारतीय फिल्ममेकर की फिल्म से एक्टर ने की थी करियर की शुरुआत, पर्दे पर क्यों नहीं आए थे नजर?

Wed, 18 Nov 2026 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

  • दुनियाभर में मशहूर होने से पहले रॉबर्ट पैटिनसन ने भारतीय फिल्ममेकर की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
  • इस फिल्म में काम करने के बाद अभिनेता ने भारत की संस्कृति के बारे में एक बात कही थी।
  • अब अभिनेता को दुनिया के सबसे बड़े किरदारों में से एक जेम्स बॉन्ड का किरदार मिला है।

विज्ञापन
Indian filmmaker mira nair launched Robert Pattinson but his scene was cut out
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबर्ट पैटिनसन हॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों में शामिल हैं। उन्होंने 'हैरी पॉटर' और 'ट्वाइलाइट' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। अब उन्हें जेम्स बॉन्ड का बड़ा रोल मिला है। इससे पहले रॉबर्ट पैटिनसन ने भारतीय फिल्ममेकर मीरा नायर की फिल्म 'वैनिटी फेयर' (2004) में एक छोटा सा किरदार निभाया था। हालांकि, पैटिनसन वाला सीन फिल्म से काट दिया गया था। अभिनेता ने 2009 में पीटीआई से बातचीत में भारत से जुड़े अपने इस कनेक्शन के बारे में बात की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

Indian filmmaker mira nair launched Robert Pattinson but his scene was cut out
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : इंस्टाग्राम
पैटिनसन ने किस फिल्म में निभाया था रोल?
रॉबर्ट पैटिनसन अब डेनियल क्रेग की जगह नए जेम्स बॉन्ड के रूप में नजर आएंगे। मगर उनका भारत से एक दिलचस्प कनेक्शन भी है। दुनिया भर में मशहूर होने से बहुत पहले पैटिनसन ने मीरा नायर की 2004 की पीरियड ड्रामा फिल्म 'वैनिटी फेयर' में रॉडी क्रॉली का किरदार निभाया था। इसमें रीज विदरस्पून मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि उनका यह रोल फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज का हिस्सा नहीं बन पाया। पैटिनसन के सीन फिल्म से काट दिए गए थे। इन्हें बाद में फिल्म के होम वीडियो वर्जन में देखा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian filmmaker mira nair launched Robert Pattinson but his scene was cut out
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : इंस्टाग्राम
पैटिनसन ने किस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत?
पैटिनसन के करियर के इस अनजाने हिस्से के बारे में पहली बार दिसंबर 2009 में पता चला था। उस समय 2008 में आई पहली 'ट्वाइलाइट' फिल्म की सफलता के बाद पैटिनसन काफी मशहूर हो चुके थे। सीरीज की दूसरी फिल्म 'न्यू मून' (2009) उस साल 11 दिसंबर को भारत में रिलीज होने वाली थी। इसी दौरान पैटिनसन ने पीटीआई को दिए एक ईमेल इंटरव्यू में भारत के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बहुत से लोग नहीं जानते कि मैंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'वैनिटी फेयर' से की थी, जिसमें मैंने रॉडी क्रॉली का किरदार निभाया था। इस फिल्म को भारतीय फिल्ममेकर मीरा नायर ने डायरेक्ट किया था।'
विज्ञापन

Indian filmmaker mira nair launched Robert Pattinson but his scene was cut out
रॉबर्ट पैटिंसन - फोटो : इंस्टाग्राम@pattinsonofficial_
पैटिनसन ने भारत को लेकर क्या कहा?
'वैनिटी फेयर' फिल्म, विलियम मेकपीस ठाकरे के 1848 में आए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म में रीज विदरस्पून के साथ गैब्रियल बायरन, जेम्स प्योरफॉय और जोनाथन राइस मेयर्स जैसे कई कलाकार शामिल थे। पैटिनसन ने बताया, 'दुर्भाग्य से मेरा रोल काट दिया गया था और यह केवल होम वीडियो पर ही देखने को मिला। लेकिन यह एक शानदार अनुभव था और मैंने वहां बहुत कुछ सीखा। वहीं से मुझे पहली बार भारतीय संस्कृति और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पता चला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed