फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sandra Bullock Nicole Kidman will be seen in the Practical Magic sequel actresses in talks with makers

Practical Magic 2: प्रैक्टिकल मैजिक के सीक्वल में नजर आएंगी सैंड्रा-निकोल, दोनों अभिनेत्रियों से चल रही बातचीत

Tue, 11 Jun 2024 12:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Jun 2024 12:50 AM IST
सार

सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन पर्दे पर एक बार फिर से साथ में अदाकारी का जलवा बिखरेती नजर आ सकती हैं। दोनों अभिनेत्रियों से प्रैक्टिकल मैजिक के सीक्वल के लिए बातचीत चल रही है। 
 

विज्ञापन
Sandra Bullock Nicole Kidman will be seen in the Practical Magic sequel actresses in talks with makers
सैंड्रा बुलॉक, निकोल किडमैन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 1998 में आई वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनी फिल्म प्रैक्टिकल मैजिक के सीक्वल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में स्टूडियो ने जानकारी दी है कि फिल्म के दूसरे भाग में सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन दोबारा नजर आ सकती हैं। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार दोनों से इस फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। 
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में कार्तिक ने जवानों के साथ किया डांस, बोले- एहसास को बयां करना है..
विज्ञापन


निर्माता के तौर पर भी जुड़ सकती हैं दोनों
रॉबिन स्विकॉर्ड और एडम ब्रूक्स के साथ मूल फिल्म लिखने वाले अकीवा गोल्ड्समैन इस फिल्म की भी पटकथा लिखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैंड्रा और निकोल फिल्म से निर्माता के तौर पर मूल फिल्म के प्रोड्यूसर डेनिस डि नोवी के साथ जुड़ सकती हैं। फिलहाल, सीक्वल की कहानी के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपन्यास पर आधारित है फिल्म
प्रैक्टिकल मैजिक साल 1995 में आई एलिस हॉफमैन के उपन्यास का रूपांतरण थी, जिसका निर्देशन ग्रिफिन डन ने किया था। कहानी दो बहनों, सैली (सैंड्रा बुलॉक) और गिलियन ओवेन्स (निकोल किडमैन) के इर्द गिर्द बुनी गई थी जो चुड़ैलों की एक लंबी वंशावली से थीं। 

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर
मौजूदा समय में किडमैन को प्राइम वीडियो की पुरस्कार विजेता मिनी सीरीज एक्सपैट्स में अभिनय करते देखा जा सकता है। 28 जून को रिलीज होने जा रही नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी ए फैमिली अफेयर में जैक एफ्रॉन और जॉय किंग के साथ भी वह नजर आएंगी। उनकी आने वाली फिल्मों में नेटफ्लिक्स की मर्डर मिस्ट्री सीरीज द परफेक्ट कपल, अमेजन सीरीज के स्कारपेटा शामिल हैं। वहीं, बुलॉक ने ब्लॉकबस्टर बुलेट ट्रेन और द लॉस्ट सिटी के साथ-साथ प्रशंसित नेटफ्लिक्स पिक्चर्स बर्ड बॉक्स और द अनफॉरगिवेबल में भी अभिनय किया है।
Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने निजी जीवन के बारे में किया खुलासा, बोलीं- कैंसर के बाद 'हीरामंडी'....
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed