फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan Dances With Jawans Says This Feeling Is Difficult To Express At Chandu Champion Promotions

Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में कार्तिक ने जवानों के साथ किया डांस, बोले- एहसास को बयां करना है..

Mon, 10 Jun 2024 09:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Jun 2024 09:51 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज को कुछ ही दिन बचे हैं, इस बीच कार्तिक फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं। उन्होंने जवानों के साथ डांस भी किया और साथ ही अपने दिल की बात भी बताई।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Dances With Jawans Says This Feeling Is Difficult To Express At Chandu Champion Promotions
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कार्तिक फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं। यह बायोपिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर और गानों से दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। कार्तिक के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में कार्तिक की इस फिल्म के एडवांस बुकिंग की घोषणा बुर्ज खलीफा पर की गई थी। 

सत्यानाश गाने पर जवानों के साथ किया डांस
इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा निर्मित किया गया है। देखा जाए तो 'चंदू चैंपियन' इस महीने रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म मानी जा सकती है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, फिल्म की टीम पूरे देश में इसका प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में कार्तिक आर्यन ने जवानों के साथ फिल्म का जश्न मनाया। वह मंच पर आए और जवानों के साथ फिल्म के गाने 'सत्यानास' पर जमकर डांस किया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक ने बताई दिल की बात
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन के दौरान जवानों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा, "मस्ती भरा सत्यानास गाने पर जवानों के साथ डांस करने का एहसास शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आप सभी को दिल से सलाम। आपकी सम्मानित कंपनी में होना मेरे लिए सम्मान की बात थी"

चंदू चैंपियन ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकार्ड 
दुबई में प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग को लेकर फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर दिखाया गया। यह एक रिकॉर्ड है, पहली बार किसी फिल्म ने बुर्ज खलीफा पर अपनी एडवांस बुकिंग को लेकर ट्रेलर जारी किया है। आमतौर पर किसी फिल्म के ट्रेलर या गाने बुर्ज खलीफा पर दिखाए जाते हैं, लेकिन पहली बार किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर इस तरह से फिल्म का प्रचार किया गया। वैसे देखा जाए तो इतने बड़े पैमाने पर एडवांस बुकिंग की घोषणा वास्तव में फिल्म की भव्यता को दर्शाती है। चंदू चैंपियन 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने निजी जीवन के बारे में किया खुलासा, बोलीं- कैंसर के बाद 'हीरामंडी'....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed