फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manisha Koirala Battling on Cancer And Achieving Significant Milestone In Her Career Heeramandi as Mallikajaan

Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने निजी जीवन के बारे में किया खुलासा, बोलीं- कैंसर के बाद 'हीरामंडी'....

Mon, 10 Jun 2024 08:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Jun 2024 08:59 PM IST
सार

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि कैंसर और 50 साल की उम्र के बाद भी उनके जीवन में कभी कोई खुशियां आएंगी।

विज्ञापन
Manisha Koirala Battling on Cancer And Achieving Significant Milestone In Her Career Heeramandi as Mallikajaan
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनीषा कोइराला और संजय लीला भंसाली पहले 1996 में फिल्म 'खामोशी' में काम कर चुके हैं। बतौर निर्देशक यह संजय की पहली फिल्म थी। अब जब संजय ने पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' बनाई तो उसमें भी मनीषा कोइराला ने अहम किरदार निभाया है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि मनीषा ने संजय लीला भंसाली की पहली ओटीटी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में दमदार अभिनय किया। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हुई थी। वेब सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा ने मुख्य वेश्या मल्लिकाजान की भूमिका निभाई है। उनका अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में मनीषा ने ओवेरियन कैंसर और हीरामंडी को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


कैंसर को लेकर की थी बात
मनीषा ने हाल ही में उस समय के बारे में बताया जब उन्हें कैंसर का पता चला था और उसके बाद उनका जीवन कैसे बदल गया। मनीषा ने कहा, ''मेरे जीवन में कहीं न कहीं कुछ अधूरी चीजें रही हैं। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप अपनी वास्तविकता को स्वीकार करने लगते हैं। ऐसे बहुत सारे सपने हैं, जिनके बारे में आपको लगता है कि वह कभी पूरे नहीं हो पाएंगे, और आप इसी बात के साथ संतुष्ट हो जाते हो। मातृत्व उनमें से एक है। ओवेरियन कैंसर का होना और कभी मां न बन पाना काफी कठिन था, लेकिन मैंने इसके साथ शांति बना ली। और मैंने कहा जो हो गया सो हो गया और मुझे वो सबकुछ करना चाहिए जिसमें मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर सकती हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)



'हीरामंडी' में काम करके बेहद खुश हैं मनीषा
मनीषा ने कहा, "वेब सीजी 'हीरामंडी' मेरे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। 53 साल की अभिनेत्री के रूप में, जिसने एक हाई-प्रोफाइल वेब सीरीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं ओटीटी प्लेटफॉर्म और बदलते दर्शकों के प्रोफाइल के कारण महत्वहीन भूमिकाएं निभाने में नहीं फंसी हूं। मैं इस विकसित युग का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली समझती हूं।''

आगे मनीषा ने कहा, ''आज जब मुझे इतनी प्रशंसा मिल रही है, तो मैं उन सभी संदेहों और चिंताओं को याद किए बिना नहीं रह सकती, जो मुझे शूटिंग शुरू करने से पहले सता रही थीं। अभी भी मैं खतरनाक सी (यहां शायद मनीषा कैंसर की बात कर रही हैं) से उबर रही हूं, क्या मेरा शरीर इतना मजबूत होगा कि मैं शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल, भारी-भरकम कॉस्ट्यूम और गहनों को झेल सकूं और इतनी बारीकियों और सहजता से काम करने वाली भूमिका निभा सकूं''। अब मनीषा जल्द ही 'हीरामंडी 2' में नजर आएंगी।
Triptii Dimri: कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ तृप्ति डिमरी का वायरल वीडियो! बारिश में घूमता नजर आया कपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed