#AskSrk: 'मन्नत के बाहर इंतजार कर रहा था...बाहर क्यों नहीं आए?' किंग खान ने खास अंदाज में फैन को दिया जवाब
शाहरुख खान के अलावा पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फैंस को भी उनकी इस एक्शन एंटरटेनर का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख इन दिनों अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से फैंस के लिए थोड़ा वक्त निकाला। शाहरुख ने ट्विटर पर लोगों के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें यूजर्स अपने फेवरेट सितारे से कोई भी सवाल कर सकते थे।
इस सेशन के दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में शाहरुख से सवाल किए। किंग खान ने भी इन सवालों के जवाब उसी अंदाज में दिया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। #AskSrk के दौरान जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह मन्नत के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन किंग खान उनसे मिलने बाहर नहीं आए, तो हाजिर जवाबी के लिए मशहूर शाहरुख ने इस बात का जवाब खास अंदाज में दिया। यूजर ने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैं इंतजार कर रहा था...बाहर क्यों नहीं आए? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने महफिल लूट ली। उन्होंने लिखा, ''लेजी महसूस कर रहा हूं...बेड पर चिल करना चाहता हूं यार।''
यह भी पढ़ें- Nimrit Ahluwalia: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदमFeeling lazy want to chill in the bed yaar https://t.co/xN8qI2h9Ju
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 21, 2023
बता दें कि 'जीरो' के बाद शाहरुख खान इस फिल्म कमबैक कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में लोगों को स्पाई यूनिवर्स देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में टाइगर यानी सलमान खान भी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख इसी साल 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।