Bigg Boss 16: शालीन के बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अभिनेता को भड़कता देख कंटेस्टेंट ने जोड़े हाथ
सलमान खान इस वीकएंड का वार एपिसोड में शालीन भनोट और टीना दत्ता की जमकर क्लास लगाते नजर आने वाले हैं।
विस्तार
'बिग बॉस 16' अब अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हर गुजरता दिन बीबी हाउस में बैठे नौ कंटेस्टेंट्स के लिए नई-नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। लेकिन इन चुनौतियों के साथ ही अगर कोई चीज है, जो इन सभी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं तो वह आपस में होने वाली इनकी लड़ाइयां हैं। इन लड़ाई झगड़ों के कारण हर वीकएंड सलमान खान किसी न किसी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं। इस हफ्ते सलमान खान का टारगेट शालीन भनोट और टीना दत्ता थे। सलमान खान दोनों से काफी नाराज थे और 'बिग बॉस 16' के होस्ट की नाराजगी को शालीन और टीना ने उनके सामने 'वीकएंड का वार' एपिसोड में भी भयंकर वाली लड़ाई करके और बढ़ा दिया था। इसके बाद सलमान खान शालीन और टीना दोनों पर आग बबूला होते नजर आए।
Nimrit Ahluwalia: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम
दरअसल, शो के मेकर्स ने हाल ही में 'बिग बॉस 16' का लेटेस्ट प्रोमो साझा किया है, जिसमें शालीन और टीना आपस में जमकर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जब सलमान खान दोनों पर भड़के दोनों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। इसके साथ ही टीना तो दहाड़े मार-मारकर रोती भी नजर आईं। शालीन और टीना की इस तरह की लड़ाई पिछले हफ्ते भी हुई थी। इसमें शालीन ने टीना पर कमेंट करते हुए कहा था कि वह एक लड़के से तो फिर दूसरे से चिपकती हैं, जो सलमान खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। शालीन की इसी लाइन पर सलमान खान के शालीन की क्लास लगा दी। लेकिन प्रोमो में शालीन के बर्ताव को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने कोई गलती ही न की हो और यही बात सलमान को और गुस्सा दिला देती है।
शालीन भनोट अपनी सफाई में कहते हैं कि, 'टीना मेरी एक्स-वाइफ को क्यों घसीट लाईं।' शालीन की इस तरह की सफाई और बर्ताव देखकर सलमान का गुस्सा फट पड़ता है। अभिनेता ने चिल्लाते हुए कहा कि, 'मुझे तुम्हारे और तुम्हारी एक्स-वाइफ के बारे में सब पता है।' सलमान के इतना कहते ही शालीन हार मान लेते हैं और अपने हाथ जोड़कर बैठ जाते हैं। इसके साथ ही सलमान खान टीना को भी जमकर फटकार लगाते हैं, जिसके बाद अभिनेत्री रो रोकर घर जाने की मांग करती हैं।'
Jacqueline Vs Nora: जैकलीन के पक्ष में बोला ठग सुकेश, चिट्ठी लिख नोरा फतेही की खोली पोल, कहा- वह उससे जलती थी