{"_id":"61c08abd5287a449883d67f4","slug":"supplementary-chargesheet-filed-against-azam-khan-for-making-objectionable-remarks-on-dm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल
Mon, 20 Dec 2021 07:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:46 PM IST
सार
यह मामला 15 अप्रैल 2019 को सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ था। आरोप था कि आजम खां ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते समय तत्कालीन जिलाधकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है। पिछली तारीख में पुलिस ने कोर्ट से इस मामले में पुनर्विवेचना की अनुमति ली थी। जिसके बाद पुलिस ने अब सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है।
यह मामला 15 अप्रैल 2019 को सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ था। आरोप था कि आजम खां ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते समय तत्कालीन जिलाधकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इसका वीडियो वायरल होने पर उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) घनश्याम त्रिपाठी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में ये मामला सिविल लाइंस थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने का स्थान भोट थाना क्षेत्र का बताते हुए पुलिस ने इस मुकदमे को भोट थाने को स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन
विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई इन दिनों एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें 23 नवंबर की तारीख में पुलिस ने कोर्ट से पुनर्विवेचना के लिए अनुमति मांगी थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली तारीख 20 दिसंबर तय की थी।

सोमवार को इस मामले में तारीख थी, जिसमें विवेचक दरोगा संजय सिंह ने कोर्ट में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल कर दी। अब इस मामले में आरोपी सांसद आजम खां को कोर्ट के माध्यम से चार्जाशीट की नकलें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसके बाद इसमें आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया होगी। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख पांच जनवरी तय की है।