Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways to run eight pairs of special trains for Diwali and Chhath relief for passengers diwali chhatth

यूपी-बिहार वाले ध्यान दें: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेनों का एलान, देखें समय सारणी

Sat, 07 Nov 2026 05:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 05:43 PM IST
सार

रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे कुल आठ जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों की समय सारणी भी जारी कर दी गई है। झांसी और गोरखपुर के यात्रियों को भी इन सेवाओं से लाभ होगा।

विज्ञापन
Railways to run eight pairs of special trains for Diwali and Chhath relief for passengers diwali chhatth
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों पर रेलवे आठ जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। इससे दिल्ली, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर, पुणे, मुजफ्फरपुर और साबरमती के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर इनका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच गाड़ी संख्या 01072 नौ नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर से पुणे के हड़पसर के बीच ट्रेन संख्या 05093 का संचालन 10 और 17 नवंबर को होगा। यह ट्रेन रात 9:55 बजे गोरखपुर से चलकर तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05094 हड़पसर से 12 और 19 नवंबर को सुबह 10:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ होकर चलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली से झांसी और ललितपुर के लिए विशेष ट्रेनें
हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच ट्रेन संख्या 01902 आठ, नौ, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 4:25 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01901 झांसी से आठ, नौ, 11, 12 और 13 नवंबर को रात 7:20 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके अलावा ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 01927 का संचालन 10 नवंबर को किया जाएगा। वापसी में ट्रेन संख्या 01928 हजरत निजामुद्दीन से 11 नवंबर को सुबह 4:25 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे ललितपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साबरमती और मुजफ्फरपुर के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 09473 साबरमती से 14 नवंबर को शाम 7 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन वाराणसी होकर अनारक्षित रूप से संचालित होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09474 मुजफ्फरपुर से नौ और 16 नवंबर को सुबह 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed