फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President became Children's Teacher, taught history of Indian politics in class

राष्ट्रपति बने बच्चों के टीचर, भारतीय राजनीति के इतिहास विषय पर ली क्लास 

Tue, 06 Sep 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
 President became  Children's Teacher, taught history of Indian politics in class
मंत्रालय के काम को सराहा - फोटो : ANI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक शिक्षक की भांति बच्चों की क्लास ली। राष्ट्रपति भवन स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में उन्होंने 11वीं व 12वीं के बच्चों को भारतीय राजनीति के इतिहास और विकास के विषय में बताया।

विज्ञापन


लगभग एक घंटे के लेक्चर में उन्होंने देश और दुनिया में आतंकवाद के बढ़ते खतरे के बारे में भी बताया। प्रणब सर की इस क्लास का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते साल भी उन्होंने इसी स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों को पढ़ाया था। डॉ राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में मुखर्जी सर की इस क्लास में बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी काफी उत्साहित नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लगभग एक घंटे की कक्षा में देश के राजनीतिक इतिहास के विषय में बच्चों को काफी बातें बताईं। उन्होंने छात्रों को जनसंघ से भाजपा के निर्माण सहित राजनीतिक दलों के गठन और देश में गठबंधन राजनीति के पदार्पण के विषय में भी जानकारी दी।

आतंकवाद और धर्मनिरपेक्षता का किया जिक्र

 President became  Children's Teacher, taught history of Indian politics in class

मुखर्जी सर ने बच्चों से कहा कि भारतीयों के लिए धर्मनिरपेक्षता जीवन का हिस्सा है। भारत ने आतंकवाद के दंश को झेला है, जिसमें सीमा पार से संचालित आतंकवाद भी शामिल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह भारत की नीति और प्रशासन की कुशलता का गौरव और सफलता है कि अंतरराष्ट्रीय शांति और समुदाय के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके अपने-अपने देशों में ही पनपे आतंकवाद से भारत काफी हद तक मुक्त है। 

देश के विभाजन को अपने घर से निकाले गए लोगों के लिए एक मनोवैज्ञानिक आघात बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विभाजन के चलते सांप्रदायिक तनाव भड़क गया, लेकिन हमारे राजनीतिक नेताओं और राजनेताओं ने इन चीजों को नियंत्रित कर दिया। 

ज्ञात हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आग्रह पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाने की सहमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed