{"_id":"137-26425","slug":"New-Delhi-26425-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी
New Delhi
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी मच गई। इससे पहले दिन के समय इंडिगो के विमान में बम की अफवाह के बाद से सुरक्षाकर्मी मुस्तैद थे।
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के अराइवल एरिया के बाहर गेट नंबर पांच के पास लोगों ने रात करीब 10 बजे लाल रंग का बैग देखा तो इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी। बैग में बम की आशंका के मद्देनजर सीआईएसएफ के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच करने पर बैग में कुछ नहीं मिला, तब जाकर अधिकारियों की जान में जान आई। बैग की तलाशी लेने पर उसमें कपड़े और दस्तावेज मिले। अधिकारियों के मुताबिक विदेशी नागरिक एयर इंडिया के विमान में हैदराबाद से आया था और जल्दबाजी में अपना बैग टैक्सी लाइन के पास छोड़कर चला गया था। जांच के बाद बैग यात्री को सौंप दिया गया।