{"_id":"5ec139c78ebc3e904032e84d","slug":"the-young-man-was-given-a-lift-on-a-bike-police-filed-a-case166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर युवक को दी लिफ्ट, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर युवक को दी लिफ्ट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। बाइक पर लिफ्ट देेना एक युवक को भारी पड़ गया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने उस पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिल्ली कैंट थाने में तैनात हवलदार अनिल धौलाकुंआ के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान दोनों ने गुरुग्राम की ओर से आ रही एक बाइक पर दो लोगों को रोका। बाइक चला रहे युवक की पहचान बुध विहार निवासी ताराचंद के रूप में हुई। जबकि दूसरे युवक की पहचान साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी सब्बीर खान के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक चला रहे ताराचंद को कोरोना को लेकर दिए गए दिशा निर्देश और सामाजिक दूरी के बारे में बताया। इसके मुताबिक बाइक पर एक व्यक्ति ही सवार हो सकता है।
ताराचंद ने बताया कि वह जयपुर से अकेला बाइक पर आ रहा था। धारुहेड़ा के पास सब्बीर ने धौलाकुआं तक आने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। उसने सब्बीर को बाइक पर लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन