फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   complaint against actress anushka sharma at mukherjee nagar police station

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
complaint against actress anushka sharma at mukherjee nagar police station
नई दिल्ली। ’पाताल लोक’ वेब सीरीज का विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। वेबसीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा पर हिंदू और सिखों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। दिल्ली के मुखर्जी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सिख प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसप्रीत माटा ने मुखर्जी नगर थाना पुलिस से अनुष्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। जसप्रीत माटा ने बताया कि मामला हिन्दू व सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़ा है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि वेब-सीरीज ’पाताल लोक’ के एपिसोड 3 व एपिसोड 9 में बहुत ही विवादास्पद दृश्य प्रकाशित किए गए हैं। एपिसोड 3 में एक सिख व्यक्ति गरीब महिला का बलात्कार करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी वेब-सीरीज के 9 वें एपिसोड में मंदिर के पंडित को मीट बनाते दिखाया गया है व इसे मंदिर परिसर में ही हिन्दू व्यक्ति को बांटा गया है। सिख समुदाय ने ‘पाताल लोक’ वेब-सीरीज पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में जसप्रीम माटा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी से मांग की है कि इस मामले में वह खुद हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं इस मामले में पुलिस काक कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed