फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Corona explosion in rohini jail. 14 inmate and one employee infected

रोहिणी जेल में कोरोना विस्फोट, 15 संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Corona explosion in rohini jail. 14 inmate and one employee infected
नई दिल्ली। रोहिणी जेल में कोरोना विस्फोट हो गया है। कोरोना संक्रमित एक कैदी के संपर्क में आकर १५ अन्य लोग संक्रमित हो गए हैं। जिसमें १४ कैदी और एक जेल कर्मी शामिल है। जेल प्रशासन अब संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद एक कैदी को पेट की बीमारी की वजह से १० मई को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका ऑपरेशन हुआ। कैदी में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में ही उसका कोविड टेस्ट किया गया था। १३ मई को रिपोर्ट आने पर कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद कैदी के संपर्क में आने वाले १४ कैैदी और पांच कर्मचारी को चिन्हित कर उनका कोविड टेस्ट करवाया गया और सभी को क्वारंटीन में भेज दिया गया। शनिवार को टेस्ट रिपोर्ट आयी। जिसमें से १४ कैदी और एक हेड वार्डर कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि चार के रिपोर्ट निगेटिव हैं। संक्रमित सभी कैदियों को अन्य कैदियों से अलग एकांत बैरक में क्वारंटीन में रखा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हेड वार्डर को होम क्वारंटीन पर भेज दिया गया है। जबकि अन्य कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन में भेजा गया है। जेल प्रशासन अब संक्रमित हुए कैदियों और जेल कर्मियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में जुट गई है ताकि उन्हें क्वारंटीन पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed