फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal says Delhi has capacity to treat 100 new patients everyday

राजधानी में हर दिन कोरोना के सौ नए मरीजों के लिए पुख्ता इंतजाम, सरकार कर रही एक हजार की तैयारी

Sat, 28 Mar 2020 04:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal says Delhi has capacity to treat 100 new patients everyday
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में फिलहाल रोजाना सौ नए मरीजों के इलाज का पुख्ता इंतजाम है। अगर मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार हो जाती है तो उसके लिए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम आईएलबीएस के प्रमुख डॉ. सरीन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश पर उठाया जा रहा है। इसके मुताबिक, मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर अतिरिक्त आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू समेत चिकित्सकों की बड़ी टीम उतारनी होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कमेटी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को तीन चरणों में बांटा है। पहला, अगर रोजाना 100 तक नए केस आते हैं, तो सरकार को क्या तैयारियां करनी है। अगर रोजाना 500 नए केस आते हैं, तो क्या तैयारी करनी है? अगर हर दिन 1000 नए केस कोरोना के आते हैं, तो क्या तैयारियां करनी होंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सौ नए केस तक को संभालने की क्षमता अभी दिल्ली के पास है। अगर हर दिन 100 से अधिक केस आएंगे तो कुछ अस्पतालों में और तैयारियां करनी होंगी। इस दौरान कुछ निजी अस्पतालों को लिया जाएगा। जैसे ही 100 से अधिक केस बढ़ते हैं, सरकार 500 की क्षमता तैयार कर लेगी। इसमें जोर आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू समेत चिकित्सकों व नर्सों की संख्या बढ़ाने पर होगा।


इसी क्रम में सरकार एक हजार मरीजों के इलाज के लिए तैयारी कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि भगवान करे कि ऐसी स्थिति न आए। मुझे उम्मीद है कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी। आज जो 3 या 4 मरीज बढ़ रहे हैं, वह भी आने वाले समय में कम होने चाहिए। यह लॉक डाउन इसे कम करने के लिए किया गया है। फिर भी, अगर मरीज बढ़ते भी हैं, तो हम उसकी तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed