{"_id":"5c746d96bdec224b6e13b213","slug":"hoardings-take-place-in-the-morning-for-robert-vadra-fall-down-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाड्रा के मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा, सुबह लगे होर्डिंग्स, शाम ढलते ही उतर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाड्रा के मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा, सुबह लगे होर्डिंग्स, शाम ढलते ही उतर गए
Tue, 26 Feb 2019 04:05 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Feb 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : Facebook
सोमवार की सुबह शहर में कई स्थानों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रण देने वाले होर्डिंग्स नजर आए और शाम ढलते-ढलते गायब हो गए। किसने लगाए और किसने उतारे, किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
होर्डिंग्स में निवेदक के तौर पर युवा कांग्रेस लिखा था। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को इस बारे में कुछ भी नहीं पता। लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नसीमुद्दीन ने भी यही कहा। कांग्रेस के मुरादाबाद लोकसभा सीट के प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की कोई चर्चा अभी तक नहीं है। पार्टी हाईकमान उन्हें चुनाव में उतारता है तो वह हाईकमान का फैसला सिर आंखों पर होगा।
विज्ञापन