फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine railway stations in Delhi transformed into Covid Care Center

दिल्ली के नौ रेलवे स्टेशन कोविड केयर सेंटर में तब्दील, मेडिकल टीम होगी तैनात

Thu, 18 Jun 2020 06:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Nine railway stations in Delhi transformed into Covid Care Center
मुआयना करते उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ना केवल होटल, स्कूल, गुरुद्वारा और धार्मिक परिसर को कोविड केयर अस्पताल के तौर पर विकसित किया जा रहा है बल्कि इसमें रेलवे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दिल्ली के नौ स्टेशन को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील किए गए हैं। यहां हॉस्पिटल ऑन व्हील के तहत कोविड केयर कोच लगाए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टाफ पूरी तरीके से मरीजों की देखभाल करेंगे। रेलवे की मेडिकल टीम भी तैनात होगी। हालांकि, राज्य सरकार की मेडिकल टीम की निगरानी में ही मरीज रहेंगे। जरूरत पड़ने पर रेलवे मेडिकल सुविधा मुहैया कराएगा। देश में 950 कोविड केयर कोच स्टेशनों पर लगाए गए हैं। यदि मांग बढ़ती है तो 5231 रेलवे तत्काल प्रभाव से लगा सकता है। हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश आदि जगहों से भी कोविड केयर कोच की मांग रेलवे से की गई है।
विज्ञापन


आनंद विहार और शकूरबस्ती तैयार
शकूरबस्ती रेलवे शेड में 50 कोविड केयर कोयर कोच, आनंद विहार स्टेशन पर 267, दिल्ली सफदरजंग में 21, सराय रोहिल्ला में 50, दिल्ली कैंट में 33, आदर्श नगर में 30, शाहदरा में 13, तुगलकाबाद में 13 और पटेलनगर में 26 कोच लगा दिए गए हैं। इनमें आनंद विहार व शकूरबस्ती लेवल-1 के मरीजों के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई-फाई और खाने की भी सुविधा
अस्पताल में तब्दील हुए स्टेशनों पर एंबुलेंस की सुविधा होगी। कोविड केयर कोच में ऑक्सीजन सिलिंडर रखा गया है। मरीज को ज्यादा तकलीफ होती है तो उसे अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखा जाएगा। रेलवे व राज्य सरकार के नोडल अधिकारी तैनात होंगे। रेलवे की तरफ से भी डॉक्टर व पैरा मेडिकल की टीम होगी। सुरक्षा के साथ ही रेलवे वाई-फाई और मरीजों को खाना भी देगा।

एसी कोच की हो सकती है व्यवस्था
रेलवे ने फिलहाल बिना एसी वाले कोच मरीजों के लिए तैयार किए हैं। जरूरत पड़ने पर एसी कोच वाली ट्रेन को भी तैयार किया जा सकता है। स्लीपर कोच में ही पंखा व इंशुलेटर लगाकर तापमान नियंत्रित रखने की कोशिश की जाएगी। महाप्रबंधक ने बताया कि प्रतिदिन 500 कोविड केयर कोच बनाए जा रहे हैं।


दिल्ली में लगाए 503 कोच
दिल्ली में 503 कोविड केयर कोच लगाए गए हैं, जिनमें लगभग 8000 बेड की व्यवस्था है। वहीं उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, लखनऊ जंक्शन, वाराणसी, भदोही, फैजाबाद, सहारनपुर, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, कानपुर, झांसी वर्कशॉप, आगरा, नाखा जुंगल, गोंडा, नौतनवा, बहराइच, वाराणसी सिटी, मडूआडी, मऊ, भटनी, बरेली सिटी, फर्रुखाबाद और कासगंज आदि जगहों पर 372 कोच लगाए हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्टेशन पर पांच, आंध्र प्रदेश में 20 और तेलंगाना के स्टेशनों पर 60 कोच लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed