फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona test Rs. 2400

दिल्ली में कोरोना जांच की कीमत आधी, अब देने होंगे 2400 रुपये

Thu, 18 Jun 2020 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 01:09 AM IST
सार

  • जल्द ही दिल्ली सरकार इसे लेकर सरकारी और प्राइवेट लैबों को आदेश जारी करेगी
  • गृह मंत्रालय ने विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद जांच की अधिकतम कीमत 2400 रुपये तय की

विज्ञापन
corona test Rs. 2400
Corona testing - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर दिल्ली में अब कोरोना वायरस की सस्ती जांच हो सकेगी। जल्द ही दिल्ली सरकार इसे लेकर सरकारी और प्राइवेट लैबों को आदेश जारी करेगी। गृह मंत्रालय ने विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद जांच की अधिकतम कीमत 2400 रुपये तय की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को गृह मंत्रालय ने जारी किए बयान में बताया कि उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में कोरोना जांच शुल्क 2400 रुपये तय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दिल्ली में बृहस्पतिवार से एंटीजन किट्स के जरिए जांच पर फोकस करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 169 केंद्रों को स्थापित किया जा रहा है। अभी तक यह जांच 4500 रुपये में की जा रही है। हालांकि, 25 मई को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने सभी राज्यों से कोरोना जांच की कीमतों को घटाने की सिफारिश की थी, लेकिन दिल्ली में अब जाकर इन कीमतों को कम किया जा रहा है, जबकि तमिलनाडु और तेलंगाना में पहले ही जांच की कीमतों को कम किया जा चुका है।

गृह मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में फिलहाल 242 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां करीब 230,466 लोगों की आबादी है। इन इलाकों में सर्वे शुरू हो चुका है। बीते दो दिन सोमवार और मंगलवार को 177692 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। बाकी लोगों का 20 जून तक सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।


बीते 14 जून को गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में दोगुना जांच कराने का फैसला लिया था। इसके बाद पिछले दो दिन में 16,618 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 6510 सैंपल की रिपोर्ट भी आ चुकी है। बकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक मिल जाएगी। मंत्रालय ने कहा है कि गृहमंत्री के आदेश से पहले दिल्ली में रोजाना औसतन चार से साढ़े चार हजार सैंपल की जांच की जा रही थी।

आज से राजधानी में रैपिड एंटीजन टेस्ट
दिल्ली में आज से एंटीजन किट्स के जरिये जांच होगी। महज 15 मिनट में रिपोर्ट देने वाली इन किट्स को मंजूरी मिल चुकी है। एंटीजन जांच के लिए दिल्ली में 169 केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed