{"_id":"5e9aec508ebc3e78af5db50b","slug":"chandni-mahal89","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनी महल थाने का एक और सिपाही निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी महल थाने का एक और सिपाही निकला कोरोना पॉजिटिव
Sun, 19 Apr 2020 04:45 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
चांदनी महल थाने में अफरा-तफरी का माहौल है। थाने के दो सिपाहियों में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मिलने के बाद पहले ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के होश उड़े हुए थे कि शनिवार को थाने का एक और सिपाही कोरोना संक्रमित पाया गया है। सिपाही एसएचओ का ड्राइवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एक और सिपाही के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलने के बाद यहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी बुरी तरह डरे हुए हैं। लगातार थाने को सैनिटाइज किए जाने का काम जारी है। इससे पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एसएचओ समेत तीनों इंस्पेक्टर व पूरे थाने के 80 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन होने के लिए कहा हुआ है।
विज्ञापन
इससे पूर्व जिन दो सिपाहियों में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मिला था, उनमें एक एसएचओ का ऑपरेटर भी शामिल था। संभावना जताई जा रही है कि एसएचओ भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। फिलहाल थाने का काम विजिलेंस में तैनात इंस्पेक्टर तार्केश्वर देख रहे हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चांदनी महल थाने के अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी के इंचार्ज समेत 19 पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटीन होने के आदेश दिए गए हैं। थाने के सभी पुलिसकर्मियों का कोविड-19 का टेस्ट भी करवाया गया है। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्वारंटीन किए गए सभी पुलिस कर्मियों को पहाड़गंज के होटल में रखा गया है। दरअस्ल मरकज में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित लोग मिलने के बाद पता चला था कि चांदनी महल इलाके की अलग-अलग मस्जिदों में भी जमाती छिपे हुए हैं। प्रशासन के साथ छापेमारी कर पुलिस ने यहां से करीब 185 जमातियों को निकालकर गुलाबी बाग के क्वारंटीन सेंटर में भिजवाया था। यहां से निकाले गए करीब 57 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
दिल्ली सरकार ने बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने की वजह से चांदनी महल के कई इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। अतिरिक्त फोर्स के रुकने का इंतजाम थाने के ही बैरक में था। माना जा रहा है कि इलाके के लोगों के संपर्क में आने की वजह से पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए। यहां मौजूद कितने पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित निकलते हैं और यह लोग किन-किन लोगों से मिल हैं, इसकी जांच अभी जारी है।
सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि थाने के जवान और कोरोना संक्रमित सिपाही पुलिस उपायुक्त व एसीपी के दफ्तर भी जाते रहे हैं। फिलहाल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चांदनी महल थाने में दूसरे थानों व जिले के स्टॉफ को भेजकर सुरक्षा व्यवस्था व हॉटस्पॉट की जिम्मेदारी संभालने का प्रयास कर रहे हैं।