आतंकियों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करता था जफर मसूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा के एक और संदिग्ध आतंकी जफर मसूद उर्फ गुड्डू (41) को गिरफ्तार किया है। जफर मसूद अलकायदा इंडिया सब-कॉंटिनेंट (एक्यूआईएस) के आतंकियों को फाइनेंस व आर्थिक जरूरतों को पूरा करता था।
एक्यूआईएस की ये तीसरी गिरफ्तारी है। जफर मसूद भी पाकिस्तान जा चुका है और वहां आतंकी गतिविधियों की ट्रेनिंग ले चुका है। दिल्ली पुलिस की टीमें संभल समेत देश में कई जगह छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो एक से दो आतंकी जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप ने बताया कि जफर मसूद को संभल से बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया है।
उसे युवकों को जेहादी बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी
जफर संभल में ही एक फर्म अलनूर इंटरप्राइजेज सेल्स टेक्स एंड ऑल कॉमर्शियल व्हिकल्स ऑफ संभल चलाता था। वो वर्ष 1999 में पाकिस्तान गया था। यहां उसने मनसेरा में 20 दिन की आतंकवाद की ट्रेनिंग ली थी।
ट्रेनिंग के दौरान उसे युवकों को कैसे जेहादी बनाया जाए और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई। वो पाकिस्तान में एक वर्ष रहा और उसके बाद भारत वापस आ गया।
उस समय से संगठन हरकत उल मुजाहिदीन केसंपर्कमें था। इसके बाद वो मौलाना आसिम उमर के जूनियर सैयद अख्तर उर्फ कासिम के संपर्क में आया।
पूरे ट्रिप को मसूद ने ही फाइनेंस किया था
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि मसूद के पास पाकिस्तान से हवाला के जरिये पैसा आता था। वो भारत में खड़े हो रहे अलकायदा इंडिया सब-कॉंटिनेंट के आतंकियों की वित्तीय जरूरत पूरी करता था।
मोहम्मद आसिफ जब रेहान व सर्जिल के साथ पाकिस्तान गया था उस समय उनके लिए पैसे का प्रबंध मसूद ने ही किया था। पूरे ट्रिप को मसूद ने ही फाइनेंस किया था।
मसूद के अलावा मो. आसिफ के पास भी हवाला का पैसा आता था। कासिम के अलावा मसूद सर्जिल के भी संपर्क में था।