{"_id":"62ccb73a2ee2e86d250c91c1","slug":"youth-who-was-stealing-at-rapid-rail-project-site-was-shot-by-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रैपिड रेल परियोजना स्थल पर चोरी कर रहे युवक को गार्ड ने गोली मारी, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रैपिड रेल परियोजना स्थल पर चोरी कर रहे युवक को गार्ड ने गोली मारी, हुई मौत
Tue, 12 Jul 2022 05:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:31 AM IST
सार
आनंद विहार में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना स्थल पर चोरी करने पहुंचे एक युवक को सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आनंद विहार में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना स्थल पर सुरक्षा गार्ड ने रविवार रात लोहा चोरी कर रहे एक युवक को गोली मार दी। घायल आशीष (19) को उसके दोस्त कुणाल ने हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विश्वास नगर में रहने वाले कुणाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे दोनों टिन शेड में चोरी करने गए थे। पार्क प्लाजा होटल के पास टिन शेड काटते समय आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड पहुंच गया और आशीष पर गोली चला दी। उसके बयान पर आनंद विहार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर सुरक्षा गार्ड राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीसीपी आर साथियासुंदरम ने बताया कि जांच में पता चला कि आशीष के खिलाफ फर्श बाजार थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वह नशा करने का आदी था और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए चोरी करता था। आशीष की मां गीता ने गार्ड पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि अगर वह चोरी कर रहा था तो उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था।
विज्ञापन