फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth was beaten to death in timarpur delhi accused on run

Delhi: युवक की पीट-पीटकर हत्या, भाई से हुए झगड़े का कारण पूछने गया था, वारदात के बाद आरोपी फरार

Sun, 14 Aug 2022 10:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Aug 2022 10:50 PM IST
सार

वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंची, जहां सुनील ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले युवक इलाके में सट्टा चलाते हैं और गलत काम करते हैं।

विज्ञापन
youth was beaten to death in timarpur delhi accused on run
युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तिमारपुर इलाके में भाई से झगड़ा करने वाले युवकों से पूछताछ करने पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के भाई के साथ मारपीट की थी। मृतक की शिनाख्त सुनील उर्फ गिन्नी (32) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


सुनील अपने परिवार के साथ तिमारपुर बालक राम बस्ती में रहता था। शुक्रवार रात सुनील के भाई सोनू (38) का इलाके में रहने वाले कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान हमलावरों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया है। सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को सुनील हमला करने वाले युवकों के पास गया। वह भाई पर हमला करने के कारण के बारे में पूछताछ कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया और पीट पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंची, जहां सुनील ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले युवक इलाके में सट्टा चलाते हैं और गलत काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed