{"_id":"5d8d477f8ebc3e93c202ba75","slug":"youth-protest-against-loot-stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Fri, 27 Sep 2019 04:49 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 27 Sep 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरपुर इलाके में बृहस्पतिवार तड़के लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव उकावाली, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी मोनू त्यागी के रूप में हुई है। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं एक संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सागरपुर थाना पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला मोनू सागरपुर के हंस पार्क में अपने चाचा के साथ रहता था। मोनू ज्यादातर समय गांव में खेतीबाड़ी करता था। खाली रहने पर वह अपने चाचा के पास दिल्ली में हंस पार्क में आ जाता था। इसके चाचा का इलाके में साउंड सिस्टम का काम है। बुधवार को मोनू अपने चाचा के साथ हंस पार्क में एक जागरण में गया था।
वहां से तड़के करीब 4:30 बजे वह आर्य समाज मंदिर के सामने खड़ा होकर टैक्सी का इंतजार करने लगा। हंस पार्क से मुजफ्फरनगर के लिए टैक्सी चलती है, मोनू उसी से गांव आता व जाता था। अभी वह टैक्सी का इंतजार कर ही रहा था कि तीन युवकों ने उसे घेरा लिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू निकालकर मोनू पर हमला कर दिया। मोनू के पेट, सीने में चाकू के कई वार किए गए।
विज्ञापन
उसके जमीन पर गिरने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल और पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। इधर मोनू के चिल्लाने की आवाज सुनकर एक महिला की आंख खुली। करीब 4.36 बजे पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर हालत में मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।