फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth kills waiter by hitting him with a brick after insulting him at a party in Delhi

मुफ्त में खाने गया था मदन चिकना: पार्टी में अपमानित करने पर ईंट मारकर वेटर की हत्या की, CCTV में कैद आरोपी

Fri, 06 Sep 2024 10:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Sep 2024 10:58 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरे की जांच की। एक फुटेज में आरोपी की हरकतों को ट्रैक किया गया। फुटेज में दिख रहे आरोपी की पहचान शिव विहार निवासी सुरेश उर्फ मदन चिकना (24) के रूप में हुई।

विज्ञापन
Youth kills waiter by hitting him with a brick after insulting him at a party in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रणहौला इलाके में एक पार्टी में अपमानित करने पर एक युवक ने वेटर की ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रमोद (30) के रूप में हुई है। आरोपी वहां मुफ्त में खाना खाने और शराब पीने के लिए गया था। जहां आयोजकों के साथ-साथ प्रमोद ने उसे अपमानित कर भगा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी की पहचान कर उसे घटना के चार घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरेश उर्फ मदन चिकना के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 2.33 बजे पुलिस को एफ-ब्लॉक विकास नगर के पास एक युवक के लहूलुहान हालत में गली में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को डीडीयू अस्पताल लेकर गए हैं। मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था। पास ही ईंट, पत्थर पड़े थे, जिसपर खून लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तुरंत डीडीयू अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि घायल प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। जिसने जांच करने के बाद वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि मृतक प्रमोद अपने परिवार के साथ शिव विहार में रहता था। उसके माता पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं। वह पार्टी में वेटर का काम करता था।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी
थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरे की जांच की। एक फुटेज में आरोपी की हरकतों को ट्रैक किया गया। फुटेज में दिख रहे आरोपी की पहचान शिव विहार निवासी सुरेश (24) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे नाला रोड, विकास पुरी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक और उसके परिवार को जानता है। वह रात में शिव विहार में एक रिंग सेरेमनी में मुफ्त खाना और शराब पाने के लिए गया था। आयोजकों ने उसे कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। वेटर का काम करने वाले प्रमोद ने भी गाली-गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed