फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth dies after being beaten in a dispute while playing cricket in Greater Noida

क्रिकेट के मैदान पर खूनी खेल: गेंद लगने का विरोध करने पर मैच खेल रहे लड़कों ने बेरहमी से पीटा, युवक की मौत

Tue, 18 Feb 2025 09:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Feb 2025 09:23 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला चला है कि क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी के बाद हुए विवाद में तीन लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा था।

विज्ञापन
Youth dies after being beaten in a dispute while playing cricket in Greater Noida
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कस्बा सूरजपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने का विरोध करने पर युवकों ने बल्ले से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हत्या के तीन आरोपियों को हिरासत लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मनीष कुमार शर्मा (32) परिवार के साथ सूरजपुर कस्बा शिव मंदिर वाली गली में रहते थे। परिवार में पत्नी नीतू व दो बच्चे बेटा विराट (12), बेटी राधिका (8) है। मनीष का वाहन धुलाई के लिए कस्बा क्षेत्र के भाटी कॉलोनी में प्लांट है। भतीजे राज शर्मा का कहना है कि चाचा मनीष को सोमवार करीब ढाई बजे दोपहर तरुण नाम का युवक बाइक पर लेकर गया था। शाम चार बजे उनके पास फोन आया कि कस्बा क्षेत्र के होटल क्राउन प्लाजा के पास खाली मैदान में उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ है। वह जब मौके पर पहुंचे तो विवाद जैसी कुछ चीज नहीं होने के कारण वह वापस लौट गए।

विज्ञापन

रात में चाचा घर नहीं आए तो परिजन को लगा वह वाहन धुलाई वाले अपने प्लांट पर ही रुक गए होंगे। अगले दिन जब दादा ओम प्रकाश प्लांट पहुंचे तो चाचा वहां भी नहीं मिले। उनका फोन भी बंद आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ एक गार्ड ने मैदान के पास एक खंडहर वाली जगह पर गड्ढे में मनीष का शव पड़ा होने की जानकारी दी। परिजन के साथ मौके पर पहुंचने के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर जमीन पर पड़े मिले मृतक के सिर, गले और अन्य जगह चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की बात कही।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि कुछ युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। आरोप है क्रिकेट मैदान के पास एक खंडहर वाली मकान के पास मनीष और तरुण बैठकर शराब पी रहे थे। मैच के दौरान गेंद मनीष के लग गई। अनुज नामक युवक गेंद लेने के लिए गया तो मनीष और तरुण से गेंद लगने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद अनुज ने अपने साथी सूरज और शिवम को बुला लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। इस दौरान तीनों युवकों ने हाथ पैर के साथ क्रिकेट बल्ले से मनीष के सिर पर हमला कर दिया। पिटाई से बेसुध मनीष वहीं गिर गया। 

विज्ञापन

जानकारी पर मनीष का भतीजा भी पहुंचा था लेकिन वह और तरुण कुछ देर बाद वहां से निकल गए। आरोपी पक्ष के युवक भी विवाद बढ़ने की आशंका के कारण वहां से निकल गए थे। पिटाई के कारण आंतरिक चोट लगने के कारण मनीष की मौत हुई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले में परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। अनुज, शिवम और सूरज नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है।

मृतक का चचेरा भाई भाजपा का जिला मंत्री
मृतक का चचेरा भाई सत्यपाल शर्मा भाजपा में जिला मंत्री है। परिजन ने आरोप लगाए हैं कि आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई के बाद गर्दन, पीठ, हाथ, पैर पर जमकर बल्ले से वार किए हैं। आरोपियों ने मृतक का फोन भी तोड़ दिया है। घटना से नाराज परिजन ने मंगलवार सुबह सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। परिजन का आरोप है कि मनीष को शराब पिलाकर हत्या की गई है। घटना में छह-सात आरोपी शामिल हैं। मनीष को अपने साथ ले जाने वाले युवक की भी जांच होनी चाहिए।

प्राथमिक जांच में पता चला चला है कि क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी के बाद हुए विवाद में तीन लोगों ने मनीष शर्मा को बल्ले से मारकर घायल कर दिया था। बाद में मनीष की मौत हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। -शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed