कपिल मिश्रा के आरोप के बाद केजरीवाल के घर के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा के अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 'केजरीवाल हाय हाय' के नारे लगाए।
Delhi: Youth Congress protest outside Delhi CM Arvind Kejriwal's residence over Kapil Mishra's allegations, water cannons used pic.twitter.com/CgwLhV1odL
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017विज्ञापन
पुलिस ने पहले तो प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उनके नहीं मानने पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
कपिल मिश्रा केजरीवाल पर लगाए 2 करोड़ लेने के आरोप
बता दें कि कपिल मिश्रा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले मे सत्येंद्र जैन को जेल भिजवाने की बात भी कही।
कपिल मिश्रा ने कहा, 'शुक्रवार को मैंने अरविंद केजरीवाल जी के घर देखा कि सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ नकद दिए। मैंने जब पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।'