{"_id":"5ce49ecbbdec22077654ec59","slug":"youth-committed-suicide-after-beaten-by-girlfriend-father-in-delhhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के पिता ने पिटाई की तो युवक ने लगा ली फांसी, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के पिता ने पिटाई की तो युवक ने लगा ली फांसी, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Wed, 22 May 2019 06:28 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 May 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श बाजार इलाके की न्यू संजय अमर कालोनी में सोमवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (20) के रूप में हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। अभिषेक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा इलाके की एक लड़की से प्यार करता था। सोमवार को लड़की के परिजनों व जिम के मालिक ने उसकी पिटाई की थी। इससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की नाबालिग है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक अपने माता-पिता के अलावा तीन भाई-बहनों के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहता था। उसके पिता नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। अभिषेक इलाके के ही एक जिम में सहायक का काम करता था। जिम के पास एक लड़की रहती है। आरोप है कि अभिषेक की किशोरी से दोस्ती थी। इस बात पर उसके जिम मालिक व लड़की के पिता ने सोमवार को अभिषेक को बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
हिदायत दी थी कि वह लड़की से दूर रहे। इस बात से हताश होकर अभिषेक घर पहुंचा और फांसी लगा ली। अभिषेक के पिता का आरोप है कि घर आने पर उन्होंने बेटे से काफी बातचीत की, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिवार को उसकी पिटाई की बात पता लगी। पुलिस परिजनों के आरोपों पर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक का शव मंगलवार को परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन